रो मत बेटा, तू तो भविष्य है, वैभव तो हीरा है हीरा..वैभव सूर्यवंशी को उदास देख रो पड़े करोड़ों फैंस, अगला सीजन फिर तेरा होगा बेटा

आईपीएल 2026 में बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी छाप छोड़ी कि पूरी दुनिया इस युवा खिलाड़ी का दीवाना हो गया है। टीम के हारने के बाद उनका उदास चेहरा और किसी के कंधे पर हाथ रखकर खड़े होने वाली तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है।

रो मत बेटा, तू तो भविष्य है, वैभव तो हीरा है हीरा..वैभव सूर्यवंशी को उदास देख रो पड़े करोड़ों फैंस, अगला सीजन फिर तेरा होगा बेटा

आईपीएल 2026 में बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी छाप छोड़ी कि पूरी दुनिया इस युवा खिलाड़ी का दीवाना हो गया है। हालांकि क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 47 गेंदों पर 96 रन की शानदार पारी खेलने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी की टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई। टीम के हारने के बाद उनका उदास चेहरा और किसी के कंधे पर हाथ रखकर खड़े होने वाली तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। लेकिन इस निराशा के बीच भी फैंस उन्हें दिल से सराह रहे हैं और कह रहे हैं-वैभव तो हीरा है हीरा...

दरअसल आईपीएल 2026 क्वालीफायर 2 में 29 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ जब वैभव सूर्यवंशी 96 रन बनाकर आउट हुए तो पूरा स्टेडियम और टीवी स्क्रीन पर मैच देख रहे लोग स्तब्ध हो गए थे। भले ही वह शतक से चूक गए, लेकिन उनके आउट होने के बावजूद उनकी पारी को IPL प्लेऑफ के इतिहास की सबसे यादगार पारियों में गिना जा रहा है। मैच हारने के बाद कैमरे में कैद उनकी निराशा भरी तस्वीर देखकर लाखों क्रिकेट प्रेमियों के दिल पिघल गए।  क्रिकेट प्रेमियों के चेहरों पर गहरी उदासी छा गई। ये सभी आईपीएप मैच में वैभव की एक और पारी नहीं देख पाने से दुखी हो रहे हैं। 

मैच हारने के बाद मिली निराशा ने उनके चेहरे पर जो दर्द दिखाया, उसने फैंस को और ज्यादा आकर्षित कर लिया।  लेकिन इस निराशा के बीच भी फैंस उन्हें दिल से सराह रहे हैं और बार-बार एक ही लाइन कह रहे हैं- वैभव तो हीरा है हीरा…। सोशल मीडिया पर एक फैंस ने लिखा है-96 रन पर आउट हुआ तो क्या? 15 साल का लड़का प्लेऑफ में दो मैचों में 193 रन! रो मत बेटा, तू तो भारतीय क्रिकेट का भविष्य है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है-उसकी निराश वाली फोटो देखकर मन भर आया। इतना छोटा है, फिर भी कितना दबाव झेल रहा है। वैभव, तू हारा नहीं, जीत चुका है दिलों को..

एक यूजर ने वैभव सूर्यवंशी का हौसला बढ़ाते हुए लिखा है-15 साल का लड़का प्लेऑफ में 97 और 96…रो मत बेटा, तू तो भविष्य है। निराश चेहरा देखकर रुला दिया, लेकिन यही तो असली चैंपियन का जज्बा है।  अगला सीजन फिर तेरा होगा बेटा!। एक फैंस ने उनकी निराशा वाली तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- 96 रन पर आउट हुआ, लेकिन दिल जीत लिया. वैभव तो हीरा है हीरा। एक यूजर ने लिखा-बिहार का शेर! 96 रन मारकर भी शतक न बना पाने का दर्द… अगले साल तू ही IPL का सबसे बड़ा स्टार बनेगा। हीरा है हीरा!। 

बता दें कि पूरे IPL 2026 सीजन में वैभव ने 700+ रन बनाए, स्ट्राइक रेट 235+ रखा और कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। इन उपलब्धियों के साथ ही उनके फैन फॉलोइंग में जबरदस्त उछाल आया है। IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अब तक 775 रन बना चुके हैं और वह एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली 2016 में बनाए गए 973 रन के साथ अभी भी शीर्ष पर हैं। कम उम्र में जिस तरह वैभव सूर्यवंशी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, उसने भारतीय क्रिकेट को भविष्य का एक बड़ा सुपरस्टार दे दिया है।

Trending News

बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
Sep 01, 2026, 5:53:00 PM
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
Sep 01, 2026, 5:42:00 PM