अभी भी कार्टून देखते हैं वैभव सूर्यवंशी, सेमीफाइनल से पहले बॉस बेबी का बड़ा दावा-ट्रॉफी उठाएंगे, मेरी ट्रिपल सेंचुरी...

आज आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) से होगी। मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि एक टीम और एक यूनिट के तौर पर, हम फाइनल में पहुंचना चाहते हैं और उम्मीद है कि ट्रॉफी उठाएंगे।

अभी भी कार्टून देखते हैं वैभव सूर्यवंशी, सेमीफाइनल से पहले बॉस बेबी का बड़ा दावा-ट्रॉफी उठाएंगे, मेरी ट्रिपल सेंचुरी...

राजस्थान रॉयल्स के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों में खौफ पैदा कर दिया है। बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल-2026 में दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आज आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) से होगी।  मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि एक टीम और एक यूनिट के तौर पर, हम फाइनल में पहुंचना चाहते हैं और उम्मीद है कि ट्रॉफी उठाएंगे।

वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर में 29 गेंदों पर 97 रनों की पारी खेली थी। वह आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक जमाने से चूक गए थे। उनकी इस पारी ने राजस्थान को दूसरे क्वालिफायर में जगह दिलाई। वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में दो बार शतक से चूक गए हैं। हालांकि उन्हें इसका कोई गम नहीं। उन्होंने गुजरात के खिलाफ क्वालीफायर-2 से पहले कहा कि वह अपने निजी रिकॉर्ड के लिए नहीं बल्कि टीम के लिए खेलते हैं। वहीं वैभव ने यह भी बताया कि वह अभी भी कार्टून देखते हैं। 

वैभव ने जियोस्टार पर बात करते हुए कहा कि दो-तीन साल पहले जब मैं घर पर रहता था तो वहीं मैच खेलता था और प्रैक्टिस करता था। जब भी मुझे घर पर फ्री टाइम मिलता था तो मैं कार्टून देखता था। मुझे काफी मजा आता था। अभी भी जब भी मुझे थोड़ी शांति और आराम चाहिए होता है तो मैं कार्टून देखता हूं। 

वैभव सूर्यवंशी ने कहा-बचपन से, मेरे पापा हमेशा मुझसे कहते आए हैं कि अगर तुम सेंचुरी, डबल सेंचुरी, या ट्रिपल सेंचुरी भी बना लेते हो, लेकिन टीम उसकी वजह से नहीं जीतती, तो उन रनों की कोई वैल्यू नहीं होती। वे सिर्फ तुम्हारे पर्सनल रिकॉर्ड के लिए हो सकते हैं, लेकिन उनसे टीम को कोई फायदा नहीं होता। क्रिकेट, आखिर में, एक टीम गेम है। इसलिए, अगर में सेंचुरी के बजाय 80 रन बनाता हूं और मेरी टीम जीत जाती है, और अगर मेरे सेंचुरी बनाने के बाद भी हम नहीं जीतते, तो वह 80 मेरे लिए सेंचुरी से ज़्यादा मायने रखता है। 

वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि मेरी टीम जितने ज़्यादा समय तक टूर्नामेंट में रहेगी और हम प्लेऑफ़ और फ़ाइनल में जितने आगे जाएँगे, मुझे सेंचुरी बनाने और जो भी रिकॉर्ड में तोड़ना चाहता हूँ, उन्हें हासिल करने के उतने ही ज़्यादा मौके मिलेंगे। इसलिए, इससे मुझे पर्सनली और टीम दोनों को फ़ायदा होता है।

क्वालिफायर 2 मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि हम एक अच्छी सोच और पॉजिटिव इरादे के साथ उतरना चाहते हैं और वही करना जारी रखना चाहते हैं जो पूरी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में किया है। हमें खेल का मज़ा लेते रहना चाहिए, जो हम हमेशा करते हैं, किसी बड़े मैच का प्रेशर नहीं लेना चाहिए, और अपनी ताकत पर ध्यान देना चाहिए। एक टीम और एक यूनिट के तौर पर, हम फाइनल में पहुंचना चाहते हैं और उम्मीद है कि ट्रॉफी उठाएंगे।

बता दें कि आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से सनसनी फैला दी है। वैभव के बल्ले से इस सीजन कुल 680 रन आए हैं। इसके अलावा उन्होंने कुल 65 छक्के भी जड़े हैं जिसका मतलब है कि उन्होंने 390 रन तो सिर्फ छक्कों के जरिए हवाई फायर करके बना दिए हैं। 

Trending News

बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
Sep 01, 2026, 5:53:00 PM
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
Sep 01, 2026, 5:42:00 PM