वैभव सूर्यवंशी पहुंचे बिहार, गांववालों ने घेर लिया, IPS मामा को गिफ्ट की ये खास चीज, पूर्व विधायक भी पहुंचे

आईपीएल (IPL) में धमाल मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी बिहार पहुंचे। वैभव के पैतृक गांव समस्तीपुर के ताजपुर में उनका भव्य स्वागत हुआ। वहीं पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने भी वैभव के पैतृक आवास पर पहुंचकर उनसे व्यक्तिगत मुलाकात की।

वैभव सूर्यवंशी पहुंचे बिहार, गांववालों ने घेर लिया, IPS मामा को गिफ्ट की ये खास चीज, पूर्व विधायक भी पहुंचे

आईपीएल (IPL) में धमाल मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी बिहार पहुंचे। बिहार के समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी ने इस बार आईपीएल में अपने खेल से सबको अपना दीवाना बना लिया। वैभव के पैतृक गांव समस्तीपुर के ताजपुर में उनका भव्य स्वागत हुआ। जैसे ही ये बात आसपास के लोगों को पता चली इस 15 साल के सुपरस्टार खिलाड़ी से मिलने लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने नगर परिषद क्षेत्र के मोतीपुर स्थित वैभव के पैतृक आवास पर पहुंचकर उनसे व्यक्तिगत मुलाकात की।

वैभव सूर्यवंशी ने बिहार आने पर अपने परिवार के लोगों से मुलाकात की।  वहीं वैभव ने पारिवारिक मुलाकात के दौरान अपने मामा को अपनी जर्सी गिफ्ट में दे दी।  जर्सी पर वैभव ने अपना ऑटोग्राफ दिया। मामा अभिषेक चौहान हाल ही में आईपीएस बने हैं।  बीते मंगलवार (02 जून, 2026) की शाम पटना के एक होटल में कुछ मुलाकातें हुईं। लंच के बाद वे अपने घर गए। आज (बुधवार) वैभव पटना से बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। शाम में उनकी फ्लाइट है। 

वैभव सूर्यवंशी के पैतृक गांव समस्तीपुर के ताजपुर में उनका भव्य स्वागत हुआ। अब रोजाना बड़ी संख्या में लोग वैभव से मिलने और सेल्फी लेने पहुंच रहे हैं। वैभव सिर्फ चुनिंदा लोगों से ही मिल रहे हैं।  उनके घर के बाहर छोटे-छोटे यूट्यूबर्स और स्थानीय मीडिया की भीड़ देखी जा रही है।  

इसी कड़ी में पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने नगर परिषद क्षेत्र के मोतीपुर स्थित वैभव के पैतृक आवास पर पहुंचकर उनसे व्यक्तिगत मुलाकात की। इस दौरान पूर्व विधायक ने मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुसार वैभव को पाग-चादर पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर उनके स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वैभव की शानदार सफलता की सराहना करते हुए पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि वैभव ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बदौलत समस्तीपुर का नाम वैश्विक खेल जगत में रौशन किया है, जिसपर हम सभी को नाज है।

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 16 पारियों में 776 रन बनाकर वह ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा प्लेयर बन चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने का महान क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ा। शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें इंडिया ए स्क्वॉड में जगह मिली है। अब वह 9 जून से श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।  

Trending News

पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM