ऑरेंज कैप जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी का बड़ा खुलासा, फोन के नोट्स में क्या लिखा था? 'बॉस बेबी' ने खोला एक-एक राज

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज 15 साल के बिहारी खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से कोहराम मचा दिया। आईपीएल के यादगार सीजन के बाद उन्होंने बड़ा खुलासा किया है।

ऑरेंज कैप जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी का बड़ा खुलासा, फोन के नोट्स में क्या लिखा था? 'बॉस बेबी' ने खोला एक-एक राज

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज 15 साल के बिहारी खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से कोहराम मचा दिया। आईपीएल के यादगार सीजन के बाद उन्होंने बड़ा खुलासा किया है।  टूर्नामेंट खत्म होने के बाद अवॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले वैभव ने बताया कि  आईपीएल 2026 में 700 रन बनाने का टारगेट सेट किया था। यह बात उन्होंने अपने फोन के नोट्स में लिखकर रखी थी। वैभव सूर्यवंशी ने न सिर्फ अपना वो पर्सनल टारगेट पूरा किया, बल्कि मैदान पर ऐसा कहर बरपाया कि क्रिस गेल जैसे दिग्गजों के सालों से कायम रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर दिए।

 दरअसल राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती और कई व्यक्तिगत पुरस्कार अपने नाम किए। सीजन शुरू होने से पहले ही वैभव ने अपने फोन में 700 रन बनाने का लक्ष्य सेट किया था। वैभव हर मैच के बाद फोन खोलकर देखते थे कि वो अपने टारगेट के कितने करीब पहुंचे हैं। उन्होंने न सिर्फ अपना लक्ष्य हासिल किया, बल्कि ऑरेंज कैप पर कब्जा करते हुए कुल 776 रन बना  डाले। वैभव ने कहा कि ऑरेंज कैप जीतना कभी उनका सपना था और अब वह अगले सीजन में राजस्थान रॉयल्स को खिताब दिलाने की उम्मीद कर रहे हैं।

जियो हॉटस्टार से बातचीत में वैभव ने कहा कि इतने सारे अवॉर्ड्स जीतकर सच में बहुत अच्छा लग रहा है। इस सीजन से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला- मैदान के अंदर भी और मैदान के बाहर भी। मैं यह अच्छी तरह जानता हूं कि अगर मुझे लंबे समय तक क्रिकेट खेलना है, तो अभी कुछ चीजों पर काम करना होगा और उनमें सुधार करना होगा।

वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से मैं बहुत खुश हूं कि मैंने बहुत कुछ हासिल किया और बहुत कुछ सीखा। मैं कोशिश करूंगा कि इसे अगले साल भी जारी रखूं। अपने भविष्य के लक्ष्यों के बारे में वैभव ने कहा-मैं जितना लंबे समय तक संभव हो आईपीएल खेलना चाहता हूं। मैं लंबे समय तक भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं। मैं अपने और अपने परिवार के लिए बहुत कुछ हासिल करना चाहता हूं।

बता दें कि बिहार के रहने वाले इस 15 वर्षीय बल्लेबाज ने इस सीजन में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वैभव ने पूरे टूर्नामेंट में रिकॉर्ड तोड़ 72 छक्के जड़े। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने 16 मैचों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती। इसके अलावा उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (एमवीपी), इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन के पुरस्कार भी मिले। वैभव ने पूरे सीजन में रिकॉर्ड 72 छक्के लगाए और 237.31 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

Trending News

कभी सब्जी बेचकर चलाते थे घर, आज पूरी दुनिया में देश का नाम किया रौशन
कभी सब्जी बेचकर चलाते थे घर, आज पूरी दुनिया में देश का नाम किया रौशन
Sep 02, 2026, 8:10:00 AM
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
Sep 01, 2026, 5:53:00 PM