रामायण-महाभारत की याद दिला रहे वैभव सूर्यवंशी, 15 वर्षीय बिहारी IPL में और कितनी तबाही मचाएगा? नीलामी में 30-35 करोड़...

भारत का युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में अलग ही लेबल का गेम खेल रहे हैं। बिहार के ये 15 वर्षीय खिलाड़ी रामायण-महाभारत की याद दिला रहे हैं। 13 मैचों में 579 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं।

रामायण-महाभारत की याद दिला रहे वैभव सूर्यवंशी, 15 वर्षीय बिहारी IPL में और कितनी तबाही मचाएगा? नीलामी में 30-35 करोड़...

भारत का युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में अलग ही लेबल का गेम खेल रहे हैं। जब वह बैटिंग करते आते हैं तो दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाज भी उनके सामने अपनी योजना बदलने को मजबूर हो रहे हैं। IPL 2026 में कई बड़े नाम खेले, कई ने सुर्खियां बटोरीं, लेकिन जिस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रोमांच पैदा किया, वह वैभव सूर्यवंशी हैं। बिहार के ये 15 वर्षीय खिलाड़ी रामायण-महाभारत की याद दिला रहे हैं। जब रविवार को रामायण और बाद में महाभारत देखने के लिए मोहल्ला का मोहल्ला टीवी के सामने बंधकर बैठ जाता था। फिर उसके बाद उदय हुआ सचिन तेंदुलकर का जिसकी बल्लेबाजी देखने के लिए सड़के सूनसान हो जाती थी। ठीक वैसी ही बेचैनी अब वैभव सूर्यवंशी को लेकर है। वैभव जब बैटिंग करने आता है तो लोग सब काम धंधा छोड़ बोलते हैं रुक यार वैभव सूर्यवंशी का बैटिंग देखने दो।   

मंगलवार, 19 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।  वैभव IPL के एक सीजन में 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। सूर्यवंशी ने 38 गेंदों पर 93 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने जोरदार हिटिंग का शानदार प्रदर्शन करते हुए सात चौके और 10 छक्के लगाए।  इसके साथ IPL 2026 में वैभव के छक्कों की कुल संख्या 53 हो गई।  वो अब क्रिस गेल (2012, 2013) और आंद्रे रसेल (2019) के बाद एक ही IPL सीजन में 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाला तीसरा बल्लेबाज बन गया।  53 छक्कों के साथ वैभव IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।  इस लिस्ट में पहले नंबर पर अभी भी क्रिस गेल ही हैं, जिन्होंने 2012 में 59 छक्के लगाए थे। 

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

क्रिस गेल (2012) – 59 छक्के

वैभव सूर्यवंशी (2026) – 53 छक्के

आंद्रे रसेल (2019) – 52 छक्के

क्रिस गेल (2013) – 51 छक्के

जोस बटलर (2022) – 45 छक्के

क्रिस गेल (2011) – 44 छक्के

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के (भारतीय)

53 - वैभव सूर्यवंशी (2026)

42 - अभिषेक शर्मा (2024)

39 - श्रेयस अय्यर (2025)

38 - विराट कोहली (2016)

वहीं 13 मैचों में 579 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं और फिलहाल ऑरेंज कैप उन्हीं के सिर पर सजी है।  खास बात यह है कि उनका स्ट्राइक रेट 236.32 का है, जो टॉप रन स्कोरर्स में सबसे ज्यादा है। आईपीएल के एक सीजन में वो 500 से ज्यादा रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महज 15 साल की उम्र में ये कारनामा अपने नाम किया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था. उन्होंने साल 2018 में ये कमाल किया था।

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल IPL डेब्यू किया था, वह इस लीग में खेलने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने थे। हालांकि पिछले साल उन्होंने कुल 252 रन बनाए थे, दरअसल उन्होंने टूर्नामेंट के मध्य में डेब्यू किया था और सिर्फ 7 मैच खेले थे। लेकिन अब वह इस टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, जो हर मैच में खेले हैं। उन्होंने 13 पारियों में 579 रन बना लिए हैं और अभी ऑरेंज कैप होल्डर हैं। वैभव सूर्यवंसी को 1.1 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें खरीदा। हालांकि 2027 की मेगा नीलामी में ₹30-35 करोड़ का अनुमान है ?

Trending News

बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
Sep 01, 2026, 5:53:00 PM
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
Sep 01, 2026, 5:42:00 PM