सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : शुरुआती 2 मुकाबलों में सूर्यवंशी के हाथों में बिहार की कमान

महज 15 वर्षीय युवा भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी पहली बार बिहार की सीनियर टीम की कप्तानी करेंगे। उन्हें आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : शुरुआती 2 मुकाबलों में सूर्यवंशी के हाथों में बिहार की कमान

पटना : महज 15 वर्षीय युवा भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी पहली बार बिहार की सीनियर टीम की कप्तानी करेंगे। उन्हें आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है। 17 सदस्यीय टीम में सूरज कश्यप को उप-कप्तान बनाया गया है। सूर्यवंशी शुरुआती दो मुकाबलों के लिए कप्तान होंगे, क्योंकि इसके बाद उन्हें 'मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप' के लिए इंडिया ए टीम से जुड़ना है। 

50 ओवरों का यह टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक कतर के दोहा में आयोजित किया जाएगा

आपको बता दें कि 50 ओवरों का यह टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक कतर के दोहा में आयोजित किया जाएगा। चार से छह नवंबर तक हुए ट्रायल और पिछले प्रदर्शनों की समीक्षा के बाद, शुक्रवार को सीनियर पुरुष चयन समिति की बैठक में बिहार की टीम को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में समिति के अध्यक्ष हरविंदर सिंह और सदस्य अमिताभ विजयवर्गीय शामिल हुए, जबकि चयनकर्ता एस सरथ इसमें ऑनलाइन जुड़े।

मंगल महौर और तेज गेंदबाज साकिब हुसैन को भी चुना गया है

मंगल महौर और तेज गेंदबाज साकिब हुसैन को भी चुना गया है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। चयनकर्ता पहले दो मैचों के बाद उनकी फिटनेस देखेंगे और फिर तय करेंगे कि वे खेलने के लिए उपलब्ध हैं या नहीं। दिलचस्प बात यह है कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने 16 स्टैंडबाय खिलाड़ियों के नाम भी घोषित किए हैं। बिहार अपने पहले दो मैच इंदौर में सौराष्ट्र और रेलवे के खिलाफ क्रमशः 14 और 16 नवंबर को खेलेगा। राज्य की रणजी ट्रॉफी टीम का सपोर्ट स्टाफ पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम के साथ रहेगा, जबकि हरविंदर और विजयवर्गीय मैच देखने के लिए इंदौर जाएंगे।

बिहार की टीम

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), सूरज कश्यप (उप-कप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहारुका (विकेटकीपर), अल्तमश अशरफ, परम कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), ऋत्विक राज, मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रताप सिंह, मोहम्मद इजहार, अमोद यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान, हिमांशु सिंह।

फिटनेस पर निर्भर 

मंगल महौर और साकिब हुसैन।

स्टैंडबाय खिलाड़ी

बिपिन सौरभ, सुमन कुमार, आकाश राज, खालिद आलम, भास्कर दुबे, कुमार रजनीश, सुयश, अभिजीत साकेत, यशस्वी ऋषभ, लखन राजा, पवन कुमार, अमित चौधरी, पीयूष सिंह, भानु कुमार, लोकेश बाबूलाल कुमार, प्रशांत श्रीवास्तव।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

लूट और ठगी की बड़ी साजिश का खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
लूट और ठगी की बड़ी साजिश का खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
Nov 07, 2026, 7:48:00 PM
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया गंगा तट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य दीपोत्सव का किया शुभारंभ
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया गंगा तट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य दीपोत्सव का किया शुभारंभ
Nov 07, 2026, 7:21:00 PM
निशा भगत की मौत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिम्मेदार, माफिया चला रहे सरकार: बाबूलाल मरांडी
निशा भगत की मौत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिम्मेदार, माफिया चला रहे सरकार: बाबूलाल मरांडी
Nov 07, 2026, 7:06:00 PM
दिवाली और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शेखपुरा जंक्शन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण
दिवाली और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शेखपुरा जंक्शन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण
Nov 07, 2026, 6:46:00 PM
वीर जवानों के साथ PM मनाएंगे दीवाली, पीएम मोदी का वीडियो आया सामने
वीर जवानों के साथ PM मनाएंगे दीवाली, पीएम मोदी का वीडियो आया सामने
Nov 07, 2026, 6:31:00 PM
बंगाल से बिहार तक शराब तस्करी का खेल फेल, स्कॉर्पियो समेत 434 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
बंगाल से बिहार तक शराब तस्करी का खेल फेल, स्कॉर्पियो समेत 434 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
Nov 07, 2026, 6:12:00 PM
बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर दुकान होगी सील, सामान भी होगा जब्त
बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर दुकान होगी सील, सामान भी होगा जब्त
Nov 07, 2026, 5:44:00 PM
विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, उपायुक्त बोले-लापरवाही-अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं
विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, उपायुक्त बोले-लापरवाही-अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं
Nov 07, 2026, 5:31:00 PM
मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना : धनबाद के 1.98 लाख से अधिक लाभुकों को ₹41.66 करोड़ से अधिक का भुगतान
मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना : धनबाद के 1.98 लाख से अधिक लाभुकों को ₹41.66 करोड़ से अधिक का भुगतान
Nov 07, 2026, 5:12:00 PM
लापता टाइगर मोबाइल जवान का शव दरधा नदी से बरामद, हत्या की आशंका
लापता टाइगर मोबाइल जवान का शव दरधा नदी से बरामद, हत्या की आशंका
Nov 07, 2026, 4:30:00 PM