शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का हमेशा रहेगा गर्व

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज 36 वर्षीय खिलाड़ी मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। शुक्रवार को शमी ने अपने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें हमेशा भारत के लिए खेलने का गर्व रहेगा।

शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का हमेशा रहेगा गर्व

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज 36 वर्षीय खिलाड़ी मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। शुक्रवार को शमी ने अपने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें हमेशा भारत के लिए खेलने का गर्व रहेगा।

मैं सफेद जर्सी तो छोड़ रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी - मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा कि मैं सफेद जर्सी तो छोड़ रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी। जब मैंने पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब मेरा बस एक ही सपना था, अपने देश के लिए कुछ कर दिखाना... तब से लेकर अब तक, हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया है। 36 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट सिर्फ एक फॉर्मेट नहीं रहा, बल्कि यह मेरी जिंदगी का एक बेहद खास हिस्सा रहा है। आज, भारी मन और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ, मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर रहा हूं।

मोहम्मद शमी ने कहा- अपने सभी साथियों, कोच, परिवार के सदस्यों और उन करोड़ों भारतीयों का दिल से शुक्रिया, जो इस सफर में मेरे साथ खड़े रहे

मोहम्मद शमी ने कहा कि अपने सभी साथियों, कोच, परिवार के सदस्यों और उन करोड़ों भारतीयों का दिल से शुक्रिया, जो इस सफर में मेरे साथ खड़े रहे और अच्छे-बुरे हर वक्त में मुझ पर भरोसा बनाए रखा। बीसीसीआई और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) का भी दिल से शुक्रिया, जिन्होंने मेरी प्रतिभा पर विश्वास किया, मुझे आगे बढ़ने के मौके दिए और मेरे क्रिकेट सफर में अहम भूमिका निभाई। आपका समर्थन और भरोसा मेरे लिए हमेशा खास रहेगा। भले ही मैदान पर मेरी आखिरी टेस्ट गेंद फेंकी जा चुकी हो, लेकिन भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेगा। शुक्रिया, टेस्ट क्रिकेट। आपका, शमी।

मोहम्मद शमी को लंबे वक्त से टीम इंडिया में मौका नहीं मिल सका है

मोहम्मद शमी को लंबे वक्त से टीम इंडिया में मौका नहीं मिल सका है। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में भारत के लिए क्रिकेट मैच खेला था। टेस्ट क्रिकेट की बात करें, तो शमी आखिरी बार जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरे थे। नवंबर 2013 में टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने टेस्ट करियर में कुल 64 मैच खेले, जिसमें 27.71 की औसत के साथ 229 विकेट निकाले। इस दौरान छह बार पारी में पांच विकेट चटकाए। इसके अलावा, बल्ले से 750 रन बनाए, जिनमें दो अर्धशतक भी शामिल रहे। मोहम्मद शमी भारत के लिए 108 वनडे मुकाबलों में 206 विकेट, जबकि 25 टी20 मैच में 27 विकेट हासिल कर चुके हैं।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

लूट और ठगी की बड़ी साजिश का खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
लूट और ठगी की बड़ी साजिश का खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
Nov 07, 2026, 7:48:00 PM
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया गंगा तट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य दीपोत्सव का किया शुभारंभ
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया गंगा तट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य दीपोत्सव का किया शुभारंभ
Nov 07, 2026, 7:21:00 PM
निशा भगत की मौत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिम्मेदार, माफिया चला रहे सरकार: बाबूलाल मरांडी
निशा भगत की मौत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिम्मेदार, माफिया चला रहे सरकार: बाबूलाल मरांडी
Nov 07, 2026, 7:06:00 PM
दिवाली और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शेखपुरा जंक्शन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण
दिवाली और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शेखपुरा जंक्शन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण
Nov 07, 2026, 6:46:00 PM
वीर जवानों के साथ PM मनाएंगे दीवाली, पीएम मोदी का वीडियो आया सामने
वीर जवानों के साथ PM मनाएंगे दीवाली, पीएम मोदी का वीडियो आया सामने
Nov 07, 2026, 6:31:00 PM
बंगाल से बिहार तक शराब तस्करी का खेल फेल, स्कॉर्पियो समेत 434 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
बंगाल से बिहार तक शराब तस्करी का खेल फेल, स्कॉर्पियो समेत 434 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
Nov 07, 2026, 6:12:00 PM
बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर दुकान होगी सील, सामान भी होगा जब्त
बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर दुकान होगी सील, सामान भी होगा जब्त
Nov 07, 2026, 5:44:00 PM
विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, उपायुक्त बोले-लापरवाही-अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं
विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, उपायुक्त बोले-लापरवाही-अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं
Nov 07, 2026, 5:31:00 PM
मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना : धनबाद के 1.98 लाख से अधिक लाभुकों को ₹41.66 करोड़ से अधिक का भुगतान
मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना : धनबाद के 1.98 लाख से अधिक लाभुकों को ₹41.66 करोड़ से अधिक का भुगतान
Nov 07, 2026, 5:12:00 PM
लापता टाइगर मोबाइल जवान का शव दरधा नदी से बरामद, हत्या की आशंका
लापता टाइगर मोबाइल जवान का शव दरधा नदी से बरामद, हत्या की आशंका
Nov 07, 2026, 4:30:00 PM