राजगीर स्टेडियम में होंगे IPL मैच ? IPL में बिहार टीम को लेकर CM सम्राट-खेल मंत्री तैयार, जानें स्टेडियम की खासियत

आईपीएल में बिहार की टीम की एंट्री हो सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अनिल अग्रवाल का समर्थन किया है। सीएम ने कहा है कि बिल्कुल बिहार की टीम होनी चाहिए। राजगीर स्टेडियम में IPL मैच हो सकते हैं।

राजगीर स्टेडियम में होंगे IPL मैच ? IPL में बिहार टीम को लेकर CM सम्राट-खेल मंत्री तैयार, जानें स्टेडियम की खासियत

आईपीएल में बिहार की टीम की एंट्री हो सकती है। वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और देश के बड़े उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने आईपीएल में बिहार की टीम शामिल करने की मांग की है। उन्होंने ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का उदाहरण देते हुए बिहार क्रिकेट को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं देने के लिए बिना शर्त समर्थन का वादा किया। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अनिल अग्रवाल का समर्थन किया है। सीएम ने कहा है कि बिल्कुल बिहार की टीम होनी चाहिए। वहीं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने भी कहा कि बिहार सरकार पूरी तरह साथ खड़ी रहेगी। अब चर्चा तेज हो गई है कि अगर आईपीएल में बिहार की टीम उतरती है  तो मैच कहां खेला जाएगा। क्या बिहार में विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम हैं, जहां आईपीएल मैच खेला जा सके।  

बिहार के राजगीर में वर्ल्ड क्लास स्टेडियम बना है। यहां आईपीएल के मैच खेले जा सकते हैं। बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में देश का सबसे आधुनिक और विश्वस्तरीय राज्य खेल अकादमी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पूरी तरह बनकर तैयार है। बिहार में अंतरराष्ट्रीय मैचों और आईपीएल (IPL) की मेजबानी के लिए यह स्टेडियम पूरी तरह तैयार है। लगभग 1121 करोड़ की भारी-भरकम लागत से तैयार यह स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की तर्ज पर डिजाइन किया गया है।

इस भव्य स्टेडियम में 40000 से 45000 लोग बैठकर मैच देख सकते हैं। मुख्य पवेलियन को 5 मंजिला बनाया गया है। जिसमें वर्ल्ड-क्लास वीआईपी बॉक्स, खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक लाउंज और हाई-टेक मीडिया सेंटर शामिल हैं। मैदान पर कुल 13 पिचें बनाई गई हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर का उछाल और टर्न देने के लिए महाराष्ट्र की लाल मिट्टी (6 पिच) और मोकामा की काली मिट्टी (7 पिच) का इस्तेमाल हुआ है। यहां जर्मनी की अत्याधुनिक ऑटोमैटिक ड्रेनेज तकनीक लगाई गई है, जो बारिश थमने के महज आधे घंटे के भीतर मैदान को सुखा देगी। इतना ही नहीं डे-नाइट मैचों के लिए पूरे स्टेडियम में अत्याधुनिक एलईडी फ्लडलाइट्स लगाई गई हैं। यहां क्रिकेट के अलावा एथलेटिक्स ट्रैक, एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान, फुटबॉल ग्राउंड, ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल सहित 24 से अधिक इनडोर और आउटडोर खेलों की विश्वस्तरीय सुविधाएं हैं।

दरअसल वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और देश के बड़े उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर बिहार के लिए आईपीएल टीम की मांग उठाई है। जिसका बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समर्थन किया है और कहा है कि निश्चित ही बिहार की क्रिकेट टीम को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा है-आपकी बात से पूर्णतः सहमत हूं। बिहार के क्रिकेट "इमोशन" के लिए सरकार स्पष्ट "विजन" के साथ "मिशन" मोड में कार्यरत है। आपके सहयोग से निश्चित ही बिहार की क्रिकेट टीम को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। 

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह  ने कहा है कि बिहार सरकार पूरी तरह साथ खड़ी रहेगी। अगर टीम बनाने की पहल होती है तो सरकार हर सहयोग देने को तैयार है। खेल मंत्री ने कहा कि बिहार में खेल संसाधनों को लगातार मजबूत किया जा रहा है। आईपीएल में बिहार की एंट्री को लेकर राजनीतिक और खेल जगत में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। 

इससे पहले वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और देश के बड़े उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर बिहार के लिए आईपीएल टीम की मांग उठाई है। उन्होंने लिखा है-जिस तरह चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमें हैं, उसी तरह बिहार की भी अपनी एक मजबूत आईपीएल टीम होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार की मिट्टी ने देश को कई शानदार क्रिकेटर दिए हैं। लेकिन फिर भी राज्य को क्रिकेट की दुनिया में वह पहचान नहीं मिल पाई जिसकी वह हकदार है।

अनिल अग्रवाल ने बिहार के कई खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि पटना में जन्मे ईशान किशन ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। समस्तीपुर के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हुए। वहीं गोपालगंज के साधारण परिवार से आने वाले साकिब हुसैन अपनी शानदार गेंदबाजी से दुनिया का ध्यान खींच रहे हैं।

अनिल अग्रवाल ने कहा कि उन्हें हमेशा यह बात खलती है कि बिहार को क्रिकेट में अब तक वह पहचान और सम्मान नहीं मिल पाया, जिसका वह हकदार है। उन्होंने लिखा कि मेरा हमेशा से सपना रहा है कि बिहार के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले। हमारे खिलाड़ियों को भी विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर सुविधाएं बिहार में ही मिलनी चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है कि अगर हमारे बच्चों को सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलें, तो बिहार की टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में शामिल हो सकती है। मैं इस काम में बिहार के युवाओं के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं। 

उद्योगपति ने आगे लिखा कि मैंने बिहार के खिलाड़ियों और युवाओं को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा देता हूं। मैं बिहार की क्रिकेट टीम और यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए अपनी ओर से बिना शर्त पूरा समर्थन दूंगा। बिहार मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि एक भावना है। अब समय आ गया है कि हमारी मिट्टी का प्रतिभा मैदान पर अपना दम दिखाए। अब समय आ गया है कि बिहार की प्रतिभा मैदान पर चमके। बताते चलें कि ईशान किशन और  वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। खासकर समस्तीपुर के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Trending News

बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
Sep 01, 2026, 5:53:00 PM
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
Sep 01, 2026, 5:42:00 PM