IPL Play Off की जंग हुई रोचक, 1 सीट के लिए इन 3 टीमों में मचेगा भयंकर गदर, जानें प्लेऑफ का ताजा समीकरण

आईपीएल 2026 अपने आखिरी और रोमांचक स्टेज पर पहुंच चुका है। प्लेऑफ की तीन टीमें तो पक्की हो गई हैं। लेकिन प्लेऑफ में जाने वाली चौथी टीम बनने के लिए तगड़ी जंग छिड़ी हुई है।

IPL Play Off की जंग हुई रोचक, 1 सीट के लिए इन 3 टीमों में मचेगा भयंकर गदर, जानें प्लेऑफ का ताजा समीकरण

आईपीएल 2026 अपने आखिरी और रोमांचक स्टेज पर पहुंच चुका है। प्लेऑफ की तीन टीमें तो पक्की हो गई हैं। लेकिन प्लेऑफ में जाने वाली चौथी टीम बनने के लिए तगड़ी जंग छिड़ी हुई है। हालांकि अगले 2 दिन में चौथी टीम भी सामने आ जाएगी। लेकिन एक स्थान के लिए तीन टीमों के बीच में लड़ाई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ में जगह बना ली है। 

एक जगह के लिए पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइ़डर्स के बीच में लड़ाई है। प्लेऑफ स्टेज 26 मई से शुरू होगा और फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। लीग स्टेज में केवल 3 मैच बचे हैं, लेकिन उस चौथे स्थान के लिए आखिर समीकरण क्या है और किसके प्लेऑफ में जाने की राह सबसे आसान है ? यहां समझ लीजिए आईपीएल 2026  प्लेऑफ का पूरा समीकरण। 

पहला क्वालीफायर मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा, क्योंकि ये दोनों टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में रहीं। वहीं तीसरे स्थान पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद एलिमिनेटर में पहुंच चुकी है। अब चौथे स्थान के लिए पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइ़डर्स के बीच लड़ाई है।  

राजस्थान की टीम चौथे नंबर पर है और उसके 13 मैचों में सात जीत और छह हार के बाद 14 अंक हैं। वहीं कोलकाता और पंजाब की एक जैसी स्थिति है। दोनों ही टीमों के 13 मैचों में छह जीत और इतनी ही हार के बाद 13-13 अंक हैं। तीनों ही टीमों को एक-एक मैच खेलना है। ऐसे में देखा जाए तो राजस्थान के आगे जाने की संभावना सबसे ज्यादा लग रही है। 

राजस्थान को 24 मई के दिन मुंबई इंडियंस पर सिर्फ जीत दर्ज करनी है, फिर चाहे वह 1 रन की ही क्यों ना हो। MIके हाथों हारने पर भी राजस्थान बाहर नहीं होगी। हारने की स्थिति में राजस्थान को उम्मीद करनी होगी कि लखनऊ सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्स को हरा दे। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को KKR पर जीत मिले लेकिन वह इतनी बड़ी ना हो, जिससे उसका नेट रन रेट राजस्थान से ऊपर चला जाए।  

राजस्थान को कल मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलना है। अगर राजस्थान ये मैच जीत जाती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे और वह बिना किसी परेशानी के प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। पंजाब और कोलकाता अपने-अपने मैच जीतती भी हैं तो दोनों के 15-15 अंक ही होंगे और राजस्थान की हार पर इन दोनों की आगे जाने की संभावना टिकी होगी।

पंजाब किंग्स के सामने सबसे पहला काम लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़े अंतर से हराना है। उसके बाद टीम को उम्मीद करनी होगी कि राजस्थान रॉयल्स अपना आखिरी लीग स्टेज मैच हार जाए। कोलकाता नाइट राइडर्स को सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, जिससे उसके 15 अंक हो जाएंगे।

राजस्थान रॉयल्स की मुंबई इंडियंस के हाथों हार भी कोलकाता के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी। दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की डगर सबसे कठिन है। कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर उसके 14 अंक हो जाएंगे और उसे अपने -0.871 के खराब नेट रन रेट को पॉज़िटिव में लाना बहुत जरूरी है। ऐसे में प्लेऑफ की जंग बेहद रोचक बनी हुई है।  

Trending News

बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM