बिहार की भी होगी अपनी IPL टीम ? CM सम्राट का बड़ा ऐलान, अनिल अग्रवाल का किया समर्थन

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और देश के बड़े उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने बिहार के लिए आईपीएल टीम बनाने की मांग उठाई है। अब बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अनिल अग्रवाल का समर्थन किया है।

बिहार की भी होगी अपनी IPL टीम ? CM सम्राट का बड़ा ऐलान, अनिल अग्रवाल का किया समर्थन

आईपीएल में बिहार की अपनी टीम खेलती दिख सकती है। वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और देश के बड़े उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने बिहार के लिए आईपीएल टीम बनाने की मांग उठाई है। अब बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अनिल अग्रवाल का समर्थन किया है। IPL में बिहार टीम का गठन होना तय हो गया है।  सीएम सम्राट चौधरी ने इसको लेकर हरी झंडी दे दी है।

दरअसल वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और देश के बड़े उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर बिहार के लिए आईपीएल टीम की मांग उठाई है। जिसका बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समर्थन किया है  और कहा है कि निश्चित ही बिहार की क्रिकेट टीम को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा है-आपकी बात से पूर्णतः सहमत हूं। बिहार के क्रिकेट "इमोशन" के लिए सरकार स्पष्ट "विजन" के साथ "मिशन" मोड में कार्यरत है। आपके सहयोग से निश्चित ही बिहार की क्रिकेट टीम को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। 

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और देश के बड़े उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर बिहार के लिए आईपीएल टीम की मांग उठाई है। उन्होंने लिखा है-जिस तरह चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमें हैं, उसी तरह बिहार की भी अपनी एक मजबूत आईपीएल टीम होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार की मिट्टी ने देश को कई शानदार क्रिकेटर दिए हैं। लेकिन फिर भी राज्य को क्रिकेट की दुनिया में वह पहचान नहीं मिल पाई जिसकी वह हकदार है।

अनिल अग्रवाल ने बिहार के कई खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि पटना में जन्मे ईशान किशन ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। समस्तीपुर के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हुए। वहीं गोपालगंज के साधारण परिवार से आने वाले साकिब हुसैन अपनी शानदार गेंदबाजी से दुनिया का ध्यान खींच रहे हैं।

अनिल अग्रवाल ने कहा कि उन्हें हमेशा यह बात खलती है कि बिहार को क्रिकेट में अब तक वह पहचान और सम्मान नहीं मिल पाया, जिसका वह हकदार है। उन्होंने लिखा कि मेरा हमेशा से सपना रहा है कि बिहार के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले। हमारे खिलाड़ियों को भी विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर सुविधाएं बिहार में ही मिलनी चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है कि अगर हमारे बच्चों को सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलें, तो बिहार की टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में शामिल हो सकती है। मैं इस काम में बिहार के युवाओं के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं। 

उद्योगपति ने आगे लिखा कि मैंने बिहार के खिलाड़ियों और युवाओं को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा देता हूं। मैं बिहार की क्रिकेट टीम और यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए अपनी ओर से बिना शर्त पूरा समर्थन दूंगा। बिहार मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि एक भावना है। अब समय आ गया है कि हमारी मिट्टी का प्रतिभा मैदान पर अपना दम दिखाए। अब समय आ गया है कि बिहार की प्रतिभा मैदान पर चमके। बताते चलें कि ईशान किशन और  वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। खासकर समस्तीपुर के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। 

Trending News

बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM