INDvsNZ : 5वां वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार को बे ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। वहीं, न्यूजीलैंड चौथे वनडे में किए गए अपने प्रदर्शन को आखिरी मैच में भी दोहराना चाहेगी।

INDvsNZ : 5वां वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

माउंट माउंगानुई : भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार को बे ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। चौथे वनडे में मिली 244 रनों की करारी हार को भुलाकर भारतीय टीम इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, न्यूजीलैंड चौथे वनडे में किए गए अपने प्रदर्शन को आखिरी मैच में भी दोहराना चाहेगी। पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज में फिलहाल भारतीय टीम 2-1 से आगे है। चौथे वनडे में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। न्यूजीलैंड से मिले 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम सिर्फ 89 रन बनाकर सिमट गई।

विराट, रोहित व श्रेयस बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि ऋतुराज, ईशान व अक्षर भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके

विराट कोहली, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन और अक्षर पटेल भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। भारतीय गेंदबाज भी रनों पर लगाम लगाने में नाकाम रहे थे। ऐसे में पांचवें वनडे में भारतीय टीम अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के लिए चौथे वनडे में सब कुछ सही हुआ था। विल यंग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी, जबकि टिम सीफर्ट ने भी अर्धशतक लगाया। फिन एलन और कप्तान मिचेल सैंटनर ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया था। गेंदबाजी में मैट हेनरी का प्रदर्शन सराहनीय रहा और उन्होंने सिर्फ 27 रन देकर छह विकेट चटकाए। 

हेनरी की सेवाएं इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को नहीं मिलेंगी

हालांकि, हेनरी की सेवाएं इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को नहीं मिलेंगी। मैथ्यू फिशर भी गेंदबाजी में अच्छी लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए थे। बे ओवल मैदान की पिच तेज गेंदबाजों के मुफीद रहती है। खासतौर पर शुरुआती ओवरों में गेंद काफी लहराती है। हालांकि, क्रीज पर सेट होने के बाद बल्लेबाजों ने भी चौथे वनडे में आसानी से रन बटोरे थे। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, माउंट माउंगानुई में रविवार को बादल छाए रहने की उम्मीद है, जिसके चलते तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिल सकती है। मगर बारिश होने की आशंका लगभग न के बराबर है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
Nov 14, 2026, 8:30:00 PM
आयुष मंत्रालय से जानिए रोजाना कितनी देर करना चाहिए योग?
आयुष मंत्रालय से जानिए रोजाना कितनी देर करना चाहिए योग?
Nov 14, 2026, 8:00:00 PM
कियारा आडवाणी ने कहा- प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी
कियारा आडवाणी ने कहा- प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी
Nov 14, 2026, 7:30:00 PM
हरदीप पुरी ने कहा- भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध करा रहा है ईंधन
हरदीप पुरी ने कहा- भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध करा रहा है ईंधन
Nov 14, 2026, 7:15:00 PM
बिहारशरीफवासियों को छठ पर्व पर मिली बड़ी सौगात, विधायक ने 'इंद्रधनुषी पुल' का किया उद्घाटन
बिहारशरीफवासियों को छठ पर्व पर मिली बड़ी सौगात, विधायक ने 'इंद्रधनुषी पुल' का किया उद्घाटन
Nov 14, 2026, 7:00:00 PM
छठ घाटों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल तैनात रहेगा, लालाछपर पोखरा पर सबसे अधिक भीड़ की संभावना
छठ घाटों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल तैनात रहेगा, लालाछपर पोखरा पर सबसे अधिक भीड़ की संभावना
Nov 14, 2026, 6:45:00 PM
ट्रक में बना रखा था डीजल चोरी का गुप्त टैंक, 3 गिरफ्तार
ट्रक में बना रखा था डीजल चोरी का गुप्त टैंक, 3 गिरफ्तार
Nov 14, 2026, 6:30:00 PM
छठ घाटों पर विद्युत खंभों को प्लास्टिक से ढकने का काम शुरू, सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट
छठ घाटों पर विद्युत खंभों को प्लास्टिक से ढकने का काम शुरू, सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट
Nov 14, 2026, 6:15:00 PM
बाल दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने बच्चों से की मुलाकात, सपनों को पूरा करने के लिए किया प्रेरित
बाल दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने बच्चों से की मुलाकात, सपनों को पूरा करने के लिए किया प्रेरित
Nov 14, 2026, 6:00:00 PM
चिराग ने कहा- 'नीतीश सेतु' नीतीश कुमार को सम्मान देने का छोटा सा प्रयास, आने वाली पीढ़ियां उनके काम को रखेंगी याद
चिराग ने कहा- 'नीतीश सेतु' नीतीश कुमार को सम्मान देने का छोटा सा प्रयास, आने वाली पीढ़ियां उनके काम को रखेंगी याद
Nov 14, 2026, 5:45:00 PM