वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया में एंट्री, सूर्या का गेम ओवर, श्रेयस अय्यर बने कप्तान, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान

आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे और जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए चयनकर्ताओं ने टीम का ऐलान कर दिया है। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने भी पहली बार भारतीय टीम में जगह बनाई है।

वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया में एंट्री, सूर्या का गेम ओवर, श्रेयस अय्यर बने कप्तान, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान

आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे और जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए चयनकर्ताओं ने टीम का ऐलान कर दिया है। 6 जून शनिवार को मुंबई में टीम का चयन किया गया। श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह पर टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वहीं युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने भी पहली बार भारतीय टीम में जगह बनाई है। महज 15 साल के बिहारी खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग और अंडर 19 में धमाकेदार खेल दिखाकर चयनर्ताओं को प्रभावित किया।

जापान में खेले जाने वाले एशियन गेम्स के लिए भी टीम इंडिया का सलेक्शन किया गया। चयनकर्ताओं ने टी20 टीम के लिए नया कप्तान श्रेयर अय्यर को चुना है। सूर्यकुमार यादव को लगातार खराब फॉर्म में होने का खामियाजा उठाना पड़ा। इस टीम में सबसे बड़ा नाम वैभव सूर्यवंशी का है। महज 15 साल की उम्र में आईपीएल 2026 और अंडर-19 में रनों का अंबार लगाने वाले बिहार के वैभव सूर्यवंशी को भारतीय सीनियर टी20 स्क्वाड में चुन लिया गया है।

भारतीय टीम को इस महीने के आखिर में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेलना है। इसके बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड के दौरे पर जाना है। यहां 5 टी20 और फिर 3 वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी। भारत को जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेना है।

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए टीमों का चयन किया। सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। तिलक वर्मा को अय्यर का डिप्टी बनाया गया है। खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्य कुमार यादव को स्क्वॉड से भी बाहर कर दिया गया है। उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता था। अय्यर ने दिसंबर 2023 में आखिरी T20I मैच खेला था। वहीं युवा सनसनी वैभव सूर्यवंसी को आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में चुना गया है। उन्होंने आईपीएल 2026 में जमकर गदर काटा था। सूर्यवंशी एशियन गेम्स स्कॉड में भी हैं।

आयरलैंड दौरे का कार्यक्रम

- पहला टी20: 26 जून

- दूसरा टी20: 28 जून

इंग्लैंड दौरे का टी20 कार्यक्रम

- पहला टी20: 1 जुलाई

- दूसरा टी20: 4 जुलाई

- तीसरा टी20: 7 जुलाई

- चौथा टी20: 9 जुलाई

- पांचवां टी20: 11 जुलाई

वनडे सीरीज का कार्यक्रम

- पहला वनडे: 14 जुलाई

- दूसरा वनडे: 16 जुलाई

- तीसरा वनडे: 19 जुलाई

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण जक्रवर्ति, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण जक्रवर्ति, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

Trending News

पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM