IND vs AFG: भारतीय टीम का ऐलान, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला, टेस्ट में कई नए चेहरे, अफगानिस्तान के खिलाफ जानें पूरा शेड्यूल

अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। आईपीएल के खत्म होने के ठीक बाद 6 जून से भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट में खेलेगी। वनडे और टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल संभाल रहे हैं।

IND vs AFG: भारतीय टीम का ऐलान, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला, टेस्ट में कई नए चेहरे, अफगानिस्तान के खिलाफ जानें पूरा शेड्यूल

अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। आईपीएल के खत्म होने के ठीक बाद 6 जून से भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट में खेलेगी। इसके बाद 14, 17 और 20 जून को तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि केएल राहुल को उप-कप्तान बनाया गया है। वनडे और टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल संभाल रहे हैं। केएल राहुल को टेस्ट टीम का और श्रेयस अय्यर को वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया है। 

वनडे टीम में ईशान किशन की वापसी हुई है। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी शामिल किया गया है। जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या का वनडे सीरीज में खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। अगर वे 14 जून से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले पूरी तरह फिट नहीं हो पाए, तो उनकी जगह दूसरे खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया जा सकता है। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ तीन नए खिलाड़ियों को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव, पंजाब के पेसर गुरनूर बरार और विदर्भ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे को पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।

ओपनर के तौर पर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को चुना गया है। देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल मिडिल ऑर्डर में टीम इंडिया को मजबूती देंगे, जबकि पंत को ड्रॉप किया गया है। रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी को ऑलराउंडर के तौर पर चुना गया है। स्पेशलिस्ट स्पिनर में कुलदीप यादव को जगह मिली है। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा बतौर तेज गेंदबाज टीम में चुना गया है। साई सुदर्शन को भी चुना गया है।

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे मोहम्मद शमी एकबार फिर टीम इंडिया में जगह बनाने में नाकाम रहे। जब पत्रकारों ने इस बारे में सवाल किया तो अजीत अगरकर ने बताया-हां, वह लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन हमें बताया गया है कि इस समय वह टी-20 क्रिकेट के लिए तैयार हैं इसलिए मोहम्मद शमी को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। हां, जम्मू कश्मीर औकिब नबी के बारे में बात हुई।

ऋषभ पंत को वनडे टीम से बाहर करने के सवाल पर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा-ऋषभ टेस्ट टीम का हिस्सा हैं और एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह वनडे टीम में नहीं हैं, लेकिन फिलहाल वह टेस्ट टीम के अहम खिलाड़ी हैं। अफगानिस्तान दौरे की शुरुआत एकमात्र टेस्ट मैच से होगी, जो 6 जून से 10 जून के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। इसके बाद दोनों टीमें 3 मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी, जिसके सभी मैच दोपहर 1:30 बजे से खेले जाएंगे। 

वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को खूबसूरत वादियों के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे मैच 17 जून को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला 20 जून को चेन्नई के ऐतिहासिक एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। 

अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे.

अफगानिस्तान के लिए टीम इंडिया की टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, साईं सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतिश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल

अफगानिस्तान का भारत दौरा: पूरा शेड्यूल

एकमात्र टेस्ट मैच: 6 जून से 10 जून – न्यू चंडीगढ़ (सुबह 9:30 बजे)

पहला वनडे मैच: 14 जून – धर्मशाला (दोपहर 1:30 बजे)

दूसरा वनडे मैच: 17 जून – लखनऊ (दोपहर 1:30 बजे)

तीसरा वनडे मैच: 20 जून – चेन्नई (दोपहर 1:30 बजे)


Trending News

बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM