हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी : टीम इंडिया की लगातार चौथी जीत, सेमीफाइनल में धाकड़ एंट्री

टीम इंडिया ने लगातार चौथी जीत के साथ 2026 हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली। जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में भारत और मलेशिया के बीच मुकाबला खेला गया।

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी : टीम इंडिया की लगातार चौथी जीत, सेमीफाइनल में धाकड़ एंट्री

जालंधर : टीम इंडिया ने लगातार चौथी जीत के साथ 2026 हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली। जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में भारत और मलेशिया के बीच मुकाबला खेला गया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के हैट्रिक गोल की बदौलत टीम इंडिया ने मलेशिया के खिलाफ 4-2 से जीत हासिल की। इससे पहले एशियाई खेलों में भारत ने मलेशिया को फाइनल यानी गोल्ड मेडल मैच में 5-1 से शिकस्त दी थी।

हारने वाली मलेशिया ने भी सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है

वहीं गौर करने वाली बात यह है कि हारने वाली मलेशिया ने भी सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। चूंकि मलेशिया इससे पहले लगातार तीन मैच जीत चुकी थी। यह टूर्नामेंट में मलेशिया की पहली हार थी। भारत और मलेशिया के अलावा जापान और दक्षिण कोरिया की टीमें भी सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। 

भारत की दक्षिण कोरिया से भिड़ंत

आपको बता दें कि राउंड रॉबिन फॉर्मेट के तहत टेबल में टॉप पर मौजूद भारतीय टीम का मुकाबला दक्षिण कोरिया से आज यानी सोमवार को होगा। वहीं तीसरे और चौथे पायदान पर मौजूद जापान और मलेशिया के बीच भिड़ंत होगी, यह मैच भी सोमवार को खेला जाएगा। 

हरमनप्रीत सिंह की शानदार हैट्रिक

कप्तान हरमनप्रीत ने तीसरे, 33वें और 58वें मिनट पर गोल दागकर हैट्रिक पूरी की। इसमें दो गोल उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर किए, जबकि एक गोल पेनल्टी स्ट्रोक से आया। भारत के लिए बाकी एक गोल सुखजीत सिंह ने 43वें मिनट पर किया। वहीं मलेशिया के लिए अखिमुल्लाह अनुआर ने 25वें मिनट में और शेलो सिल्वरियस ने 60वें मिनट पर गोल किया। इसके अलावा टीम के बाकी खिलाड़ी गोल के लिए सिर्फ संघर्ष ही करते दिखे। 

शानदार शुरुआत के साथ टीम इंडिया का कमाल

टीम इंडिया को शानदार शुरुआत मिली। हरमनप्रीत ने पहले क्वार्टर में गोल करके टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर में मलेशिया के अखिमुल्लाह ने गोल के साथ स्कोर बराबर कर दिया। तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने एक और गोल किया। क्वार्टर की समाप्ति पर सुखजीत सिंह ने गोल करके भारत को 3-1 की बढ़त दिला दी। चौथे क्वार्टर में भारतीय कप्तान एक और गोल दागा। यहां उनकी हैट्रिक पूरी हुई। भारत के पास 4-1 की बढ़त हो गई। खेल के अंतिम लम्हों में मलेशिया के सिल्वरियस ने गोल किया। इस तरह भारत ने 4-2 के साथ मैच समाप्त कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

Trending News

मुढ़ारी पैक्स कार्यालय परिसर में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों की बैठक
मुढ़ारी पैक्स कार्यालय परिसर में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों की बैठक
Nov 02, 2026, 12:06:00 PM
'सिर पर ना चाहिए मुझे ताज' तेजस्वी बोले-नीतीश कुमार ने जोड़े राबड़ी देवी के सामने हाथ..
'सिर पर ना चाहिए मुझे ताज' तेजस्वी बोले-नीतीश कुमार ने जोड़े राबड़ी देवी के सामने हाथ..
Nov 02, 2026, 12:05:00 PM
 हाजीपुर में एनकाउंटर, अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू को लगी गोली
हाजीपुर में एनकाउंटर, अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू को लगी गोली
Nov 02, 2026, 11:52:00 AM
AAP पार्टी को बड़ा झटका, 3 विधायक कुंवर विजय, चेतन सिंह और हरमीत BJP में शामिल
AAP पार्टी को बड़ा झटका, 3 विधायक कुंवर विजय, चेतन सिंह और हरमीत BJP में शामिल
Nov 02, 2026, 11:50:00 AM
सरकारी अफसर बनकर ट्रेन में यात्री से ठगा 2.06 किलो सोना, बरेली से 3 गिरफ्तार
सरकारी अफसर बनकर ट्रेन में यात्री से ठगा 2.06 किलो सोना, बरेली से 3 गिरफ्तार
Nov 02, 2026, 11:40:00 AM
पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 10 गोवंशीय पशु बरामद, 1 तस्कर गिरफ्तार
पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 10 गोवंशीय पशु बरामद, 1 तस्कर गिरफ्तार
Nov 02, 2026, 11:25:00 AM
सहरसा में 14 अनाथ बच्चियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित
सहरसा में 14 अनाथ बच्चियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित
Nov 02, 2026, 11:08:00 AM
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी : टीम इंडिया की लगातार चौथी जीत, सेमीफाइनल में धाकड़ एंट्री
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी : टीम इंडिया की लगातार चौथी जीत, सेमीफाइनल में धाकड़ एंट्री
Nov 02, 2026, 10:54:00 AM
8 नवंबर को आयोजित होगा 35वां विद्यापति पर्व समारोह
8 नवंबर को आयोजित होगा 35वां विद्यापति पर्व समारोह
Nov 02, 2026, 10:38:00 AM
किसानों को दी गई मधुमक्खी योजना की जानकारी
किसानों को दी गई मधुमक्खी योजना की जानकारी
Nov 02, 2026, 10:33:00 AM