वैभव सूर्यवंशी की कमाई गेंदबाजों ने लुटाई, राजस्थान को हरा गुजरात फाइनल में, गिल का शानदार शतक

गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में शुभमन गिल की शतकीय और साई सुदर्शन की अर्धशतकीय पारी के दम पर राजस्थान को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली।

वैभव सूर्यवंशी की कमाई गेंदबाजों ने लुटाई, राजस्थान को हरा गुजरात फाइनल में, गिल का शानदार शतक

गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मैच में शुभमन गिल की शतकीय और साई सुदर्शन की अर्धशतकीय पारी के दम पर राजस्थान को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ गुजरात ने फाइनल में जगह बना ली है, जहां गुजरात 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ख‍िलाफ अहमदाबाद में आईपीएल 2026 का फाइनल खेलेगा। वहीं इस हार के साथ ही राजस्थान का सफर इस सीजन में यहीं पर समाप्त हुआ। इस सीजन में राजस्थान की टीम तीसरे नंबर पर रही। इस मुकाबले में वैभव ने अपनी टीम के लिए 96 रन की पारी खेली, लेकिन टीम की जीत के लिए ये नाकाफी रही।

वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की पारी के दम पर राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए और गुजरात को जीत के लिए 215 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में गुजरात ने 18.3 ओवर में 213 रन बनाकर मैच को जीत लिया। गुजरात ने आईपीएल फाइनल में तीसरी बार जगह बनाई।

राजस्थान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर्स में 6 व‍िकेट के नुकसान पर 214 का स्कोर खड़ा किया। गुजरात टाइटंस को 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दमदार शुरुआत मिली। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 69 रन बनाए। गिल और सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी हुई। साई सुदर्शन 32 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शुभमन गिल ने 53 गेंद में 104 रन की दमदार पारी खेली। 

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल शतक लगाने के बाद आउट हो गए हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 104 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। गिल ने अपनी पारी के दौरान 15 चौके और 3 छक्के जड़े।

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ क्वालिफायर-2 में 47 गेंदों पर 96 रन की शानदार पारी खेली। इस बार उन्होंने सिर्फ आक्रामक नहीं बल्कि जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी भी दिखाई। उनकी पारी की बदौलत RR ने 214 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 45 रन की अहम पारी खेली, जबकि डोनोवन फरेरा ने सिर्फ 11 गेंदों पर 38 रन ठोककर टीम को मजबूत फिनिश दिया।

राजस्थान रॉयल्स की इस मुकाबले में शुरुआत खराब रही, यशस्वी जायसवाल (1) मोहम्मद स‍िराज के पहले ही ओवर की चौ‍थी गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद आए ध्रुव जुरेल (7) भी कुछ खास नहीं कर पाए और कग‍िसो रबाडा की गेंद पर शुभमन ग‍िल के हाथों लपके गए। इसके बाद रवींद्र जडेजा खेलने आए और पहली गेंद पर चौका जड़ा। दूसरी ओर वैभव ने पारी के तीसरे ओवर में जोकि मोहम्मद स‍िराज ने फेंका, उसमें उन्होंने 20 रन बटोरे। इसी बीच र‍ियान पराग (11) ने एक बार फ‍िर न‍िराश किया। वहीं दानुश शनाका 3 रन बनाकर जेसन होल्डर का श‍िकार बन गए। वहीं जोफ्रा ऑर्चर को प‍िच ह‍िटर के तौर पर भेजा गया, लेकिन वो 7 रन बनाकर आउट हो गए।

व‍िकेट के ग‍िरने के स‍िलस‍िले के बीच वैभव सूर्यवंशी ने 31 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी जड़ी, जो उनकी सबसे स्लो हाफ सेंचुरी रही। वो 47 गेंदों में 96 रनों की पारी खेलकर आउट कग‍िसो रबाडा की गेंद पर प्रस‍िद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और  7 छक्के जड़े। इससे पहले भी वो सनराइजर्स हैदराबाद के ख‍िलाफ एल‍िम‍िनेटर मुकाबले में 97 रन पर आउट हुए थे। जडेजा 45 रन पर नाबाद लौटे, वहीं डोनोवन फरेरा ने एक बार फ‍िर 11 गेंदों पर 38 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। गुजरात की ओर से कग‍िसो रबाडा और जेसन होल्डर को 2-2 सफलता म‍िलीं।

मैच की मुख्य बातें:

राजस्थान की पारी: राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए (वैभव सूर्यवंशी ने 96 रन की तूफानी पारी खेली)। 

गुजरात की शानदार जीत: 

215 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने 18.4 ओवरों में ही 3 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाकर मैच जीत लिया।

मैच के हीरो: कप्तान शुभमन गिल ने 53 गेंदों में 104 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इसके अलावा साई सुदर्शन ने 58 रन बनाए। गिल और सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 167 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई। 

बता दें कि IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अब तक 775 रन बना चुके हैं और वह एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली 2016 में बनाए गए 973 रन के साथ अभी भी शीर्ष पर हैं। कम उम्र में जिस तरह वैभव सूर्यवंशी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, उसने भारतीय क्रिकेट को भविष्य का एक बड़ा सुपरस्टार दे दिया है।


एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा  रन

973 - विराट कोहली 2016 में (SR: 152.03)

890 - शुभमन गिल 2023 में (SR: 157.8)

863 - जोस बटलर 2022 में (SR: 149.05)

848 - डेविड वॉर्नर 2016 में (SR: 151.42)

775 - वैभव सूर्यवंशी 2026 में (SR: 237)

759 - साई सुदर्शन 2025 में (SR: 156.17)

गुजरात-राजस्थान प्लेइंग इलेवन


गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (डब्ल्यू), रियान पराग (सी), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा


Trending News

पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM