सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने नागालैंड में आयोजित होने वाले सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बिहार की टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान प्रगति सिंह को सौंपी गई है, जबकि अंशु अपूर्वा को उपकप्तान बनाया गया है।।

पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने नागालैंड में आयोजित होने वाले सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बिहार की टीम की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। टीम की कमान प्रगति सिंह को सौंपी गई है, जबकि अंशु अपूर्वा को उपकप्तान बनाया गया है।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जारी सूची के अनुसार, सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन 26 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक नागालैंड में होगा। घोषित टीम इस अवधि में होने वाले शुरुआती दो मुकाबलों के लिए चयनित की गई है।
बिहार की 15 सदस्यीय टीम
प्रगति सिंह –कप्तान
अंशु अपूर्वा –उपकप्तान
यशिता सिंह
श्रुति गुप्ता –विकेटकीपर
भाब्या –विकेटकीपर
आर्या सेठ
रचना सिंह
प्रीति प्रिया
तेजस्विनी
प्रीति कुमारी
खुशी गुप्ता
हर्षिता भारद्वाज
अपूर्वा कुमारी
नूतन सिंह
वैदेही यादव

पांच स्टैंडबाय खिलाड़ियों को भी मिली जगह
मुख्य टीम के अलावा पांच खिलाड़ियों को स्टैंडबाय सूची में शामिल किया गया है। इनमें कोमल कुमारी (बाएं हाथ की तेज गेंदबाज), निक्की कुमारी (विकेटकीपर), प्रिया (बाएं हाथ की लेग स्पिनर), कुमारी निष्ठा (दाएं हाथ की लेग स्पिनर) और प्रीति कुमारी (दाएं हाथ की बल्लेबाज) शामिल हैं।
टीम के साथ चार सदस्यीय सपोर्ट स्टाफ
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम के साथ चार सदस्यीय सपोर्ट स्टाफ की भी घोषणा की है। इसमें हेड कोच मैरी क्लेयर, सहायक कोच राखी सिन्हा, फिजियो जूरी दत्ता और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग ट्रेनर अनु कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट में बिहार की टीम प्रगति सिंह की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। बिहार की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर होगी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जारी इस टीम सूची में शुरुआती दो मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के नामों की जानकारी दी गई है।













