Asian Games-2026 : भारतीय महिला ने जीता सोना, क्रिकेट के बाद में कबड्डी, कड़ी टक्कर में ईरान को दी मात

भारतीय महिला टीम ने क्रिकेट के बाद कबड्डी में सोना जीत लिया है। भारत ने कबड्डी में गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल में भारतीय महिला टीम ने ईरान को 37-34 से हराया।

Asian Games-2026 : भारतीय महिला ने जीता सोना, क्रिकेट के बाद में कबड्डी, कड़ी टक्कर में ईरान को दी मात

जापान : भारतीय महिला टीम ने क्रिकेट के बाद कबड्डी में सोना जीत लिया है। भारत ने कबड्डी में गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल में भारतीय महिला टीम ने ईरान को 37-34 से हराया। यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का तीसरा गोल्ड और कुल 27वां मेडल है। पहले हाफ में भारत के पास अच्छी बढ़त थी, लेकिन दूसरे हाफ में ईरान ने वापसी कर ली थी और टीम इंडिया की बढ़त सिर्फ एक पॉइंट की रह गई थी। मगर आखिरी पांच मिनट में भारतीय टीम ने जोरदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम किया।

हाफ टाइम तक भारत को ईरान पर 22-16 से बढ़त हासिल थी

आपको बता दें कि हाफ टाइम तक भारत को ईरान पर 22-16 से बढ़त हासिल थी। दूसरे हाफ की शुरुआत में ईरान ने कमाल का प्रदर्शन किया और एक समय स्कोर 27-26 तक आ पहुंचा था, टीम इंडिया ऑलआउट हो गई थी। मुश्किलें बढ़ने लगी थीं, लेकिन इसी बीच टाइम-आउट हुआ, जिसके बाद भारतीय टीम ने अपनी रणनीति बदली और ईरान की टीम को बुरी तरह धो डाला। आखिरी पांच मिनट में ईरान के खिलाड़ी बुरी तरह दबाव तले दबे नजर आए।

भारत चौथी बार चैंपियन

यह एशियन गेम्स के इतिहास में चौथी बार है जब भारत की महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीता है। 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में भारत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था, लेकिन बाकी सभी मौकों पर भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता है। टीम इंडिया ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने का 100 प्रतिशत रिकॉर्ड भी कायम रखा है। ईरान के साथ फाइनल समाप्त होने के बाद भारतीय टीम की कप्तान पुष्पा राणा ने स्वीकार किया कि ईरान बहुत टक्कर वाली टीम होगी, लेकिन पुष्पा को पूर्ण विश्वास था कि उनकी टीम गोल्ड मेडल जीतकर लाएगी।

भारत को 3 गोल्ड

यह 2026 एशियन गेम्स में भारत का तीसरा गोल्ड मेडल है। उनसे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कमलजीत और सुरुची सिंह ने मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। भारत अभी पदक तालिका में 27 मेडल के साथ 12वें पायदान पर है।

Trending News

विद्यालय से परीक्षा देकर लौट रही किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म का आरोप, 2 गिरफ्तार
विद्यालय से परीक्षा देकर लौट रही किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म का आरोप, 2 गिरफ्तार
Sep 26, 2026, 1:09:00 PM
'यादवों में ज्यादातर लुच्चे-लफंगे' मंत्री के विवादित बयान पर भड़कीं रोहिणी, RJD का भी तीखा हमला
'यादवों में ज्यादातर लुच्चे-लफंगे' मंत्री के विवादित बयान पर भड़कीं रोहिणी, RJD का भी तीखा हमला
Sep 26, 2026, 1:08:00 PM
'दृश्यम 3' से पहले अभिनेता अजय का अनोखा अंदाज, CM की पत्नी संग अमृता संग जुहू बीच पर साफ किया कचरा
'दृश्यम 3' से पहले अभिनेता अजय का अनोखा अंदाज, CM की पत्नी संग अमृता संग जुहू बीच पर साफ किया कचरा
Sep 26, 2026, 1:03:00 PM
पंजाब नेशनल बैंक ने 1 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा,   सीएम ने जताया आभार
पंजाब नेशनल बैंक ने 1 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा, सीएम ने जताया आभार
Sep 26, 2026, 12:38:00 PM
'CM पर FIR वाला आवेदन फाड़ दिया' मीसा भारती के दावे पर पटना पुलिस का जवाब, बहन रोहिणी भी मैदान में...
'CM पर FIR वाला आवेदन फाड़ दिया' मीसा भारती के दावे पर पटना पुलिस का जवाब, बहन रोहिणी भी मैदान में...
Sep 26, 2026, 12:10:00 PM
डीजीपी विनय कुमार मुख्य सूचना आयुक्त बनेंगे, सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय
डीजीपी विनय कुमार मुख्य सूचना आयुक्त बनेंगे, सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय
Sep 26, 2026, 11:45:00 AM
नदी में बह रहे युवक की हुई पहचान, दो दिन से था लापता, ग्रामीणों की खूब हो रही सराहना
नदी में बह रहे युवक की हुई पहचान, दो दिन से था लापता, ग्रामीणों की खूब हो रही सराहना
Sep 26, 2026, 11:31:00 AM
Asian Games-2026 : भारतीय महिला ने जीता सोना, क्रिकेट के बाद में कबड्डी, कड़ी टक्कर में ईरान को दी मात
Asian Games-2026 : भारतीय महिला ने जीता सोना, क्रिकेट के बाद में कबड्डी, कड़ी टक्कर में ईरान को दी मात
Sep 26, 2026, 11:21:00 AM
भारी बारिश में सेक्टर-6 के आवास की सीढ़ी की रेलिंग ढही, चार परिवार फंसे
भारी बारिश में सेक्टर-6 के आवास की सीढ़ी की रेलिंग ढही, चार परिवार फंसे
Sep 26, 2026, 11:15:00 AM
बिहार में उद्योग को मिलेगी रफ्तार, उद्योग विभाग और IIM बोधगया के बीच एमओयू
बिहार में उद्योग को मिलेगी रफ्तार, उद्योग विभाग और IIM बोधगया के बीच एमओयू
Sep 26, 2026, 10:57:00 AM