3 बिहारी सब पर भारी, IPL 2026 में गदर काट रहे, वैभव सूर्यवंशी की तो दुनिया दीवानी

आईपीएल 2026 में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करके कुछ बिहारी खिलाड़ियों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। खासकर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है।

 3 बिहारी सब पर भारी, IPL 2026 में गदर काट रहे, वैभव सूर्यवंशी की तो दुनिया दीवानी

आईपीएल 2026 का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों के सर चढ़ कर बोल रहा है। क्रिकेट का त्यौहार' नाम से चर्चित आईपीएल 2026 का यह सीजन अब अपने आधे सफर को पार कर चुका है। इस दौरान कुछ खिलाड़ियों ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करके अपनी अलग पहचान बनाई है। जिसमें कुछ बिहारी खिलाड़ी भी हैं। खासकर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है। कल के मैच में भी उन्होंने तूफानी शतक लगाकर दुनिया को अपना दीवाना बना लिया। इस पारी ने उन्हें सीधे सुर्खियों के शिखर पर पहुंचा दिया।

दरअसल इस सीजन बिहार में जन्मे कई खिलाड़ी अलग-अलग टीमों के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें से कुछ खिलाड़ी तो अपनी टीमों के लिए सबसे बड़े गेमचेंजर भी साबित हुए हैं। जिसमें सबसे बड़ा नाम 15 साल के युवा तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का है। शनिवार, 25 अप्रैल को  सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 36 गेंदों पर 103 रन ठोक दिए, जिसमें 12 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। यह पारी इतनी धमाकेदार थी कि स्टेडियम में बैठे दर्शक ही नहीं, बल्कि टीवी पर मैच देख रहे करोड़ों लोग भी रोमांचित हो उठे।

IPL 2026 में अब तक इन बिहारी खिलाड़ियों का धमाका

वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)  ₹1.10 करोड़ में बिके

बिहार के समस्तीपुर में जन्मे 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक बनकर उभरे हैं। उन्होंने अब तक 8 मैचों में 44.62 की औसत से 357 रन बनाए हैं। वैभव का इस सीजन सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा है, जबकि वह अब तक 32 छक्के लगा चुके हैं। आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में वैभव तीसरे नंबर पर हैं। इससे साफ है कि वह शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाते हैं और टीम को तेज शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

ईशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद) ₹11.25 करोड़ में बिके

बिहार की राजधानी पटना में जन्मे बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन इस सीजन अब तक बल्ले से और कप्तानी दोनों ही मामले में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और तेजतर्रार गति से रन भी बना रहे हैं। ईशान ने इस सीजन अब तक 8 मैचों में 39.00 की औसत से 312  रन बनाए हैं, जिसमें 91 रनों की एक बड़ी पारी भी शामिल है। सबसे खास बात यह है कि पैट कमिंस की अनुपस्थिति में वह आईपीएल में पहली बार किसी टीम यानी सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं। 

साकिब हुसैन (सनराइजर्स हैदराबाद) 30 लाख में बिके 

बिहार के गोपालगंज में जन्मे तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए डेब्यू करते ही सबको चौंका दिया। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ हैदराबाद में अपना पहला मुकाबला खेलते हुए 4/24 का शानदार स्पेल फेंका, जो इस सीजन अब तक का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे बेहतरीन स्पेल भी है। साकिब हुसैन ने इस सीजन अब तक 7 विकेट हासिल किए हैं। इस सीजन वह सबसे अच्छी गेंदबाजी औसत के मामले में भी अब तक पहले स्थान पर चल रहे हैं, जबकि बेस्ट इकॉनमी के मामले में तीसरे स्थान पर हैं।

बता दें कि शतकीय पारी के बाद पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने वैभव सूर्यवंशी को भारत का अगला सुपरस्टार बताया  है कैफ ने जियो हॉटस्टार से कहा, 'वैभव सूर्यवंशी पीढ़ी में एक बार मिलने वाला टैलेंट है। सिर्फ 15 साल की उम्र में, वह आईपीएल के सबसे अच्छे गेंदबाजों को भी आम दिखा रहे हैं। हालांकि, वैभव की पारी के दम पर राजस्थान ने 228 रन बनाए थे। लेकिन हैदराबाद की टीम ने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी फिफ्टी के दम पर 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 229 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

Trending News

बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM