महाराष्ट्र के युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और राज्य सरकार के विजन पर भरोसा जताया: संजय सरावगी ‎

पटना: बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जनादेश नेतृत्व, संगठन और विश्वास की जीत है।

संजय सरावगी की तस्वीर

पटना: बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जनादेश नेतृत्व, संगठन और विश्वास की जीत है।  

‎उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपना विश्वास दिखाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में भाजपा ने यह शानदार सफलता हासिल की है।  

‎इस ऐतिहासिक विजय के लिए उन्होंने महाराष्ट्र की जनता एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण की भावना से किए गए काम का यह परिणाम है।  

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि लोगों ने विकास को प्राथमिकता में रखकर मतदान किया और नकारात्मक राजनीति को नकारने का काम किया।  ‎

‎उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और राज्य सरकार के विजन पर भरोसा जताया है। युवाओं का भाजपा के पक्ष में आना इस बात का प्रमाण है कि नई पीढ़ी विकसित भारत के संकल्प के साथ मजबूती से खड़ी है।  

‎उन्होंने कहा कि बिहार के चुनाव में मिली प्रचंड जीत और उसके बाद महाराष्ट्र निकाय चुनाव में मिली अभूतपूर्व सफलता इस बात का प्रमाण है कि युवाओं ने विकसित भारत के नाम पर मतदान किया है। इसके आधार पर हम बोल सकते हैं कि आने वाला समय और अच्छा होने वाला है।  

‎उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने विपक्ष को अपने वोट से झटका दिया है। आज महाराष्ट्र में सभी नगर समितियों और नगर निगमों के लोगों ने पीएम मोदी की नीतियों, उनके राष्ट्रवाद और विकसित भारत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को आशीर्वाद दिया है। ‎

‎उन्होंने कहा, "यह जीत साफ दिखाती है कि लोग अब गुमराह करने वाले राजनीतिक दलों की चाल में नहीं फंसने वाले हैं। जनता को इनकी सच्चाई पहले ही पता थी, इसीलिए ये लोग लगातार हार रहे हैं।"

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM