तेजस्वी विदेश में इधर RJD में खेला? CM सम्राट से दूसरी बार सांसद अभय कुशवाहा की मुलाकात से सियासी हलचल तेज

एक तस्वीर ने बिहार की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है। औरंगाबाद से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद अभय कुशवाहा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की है।

तेजस्वी विदेश में इधर RJD में खेला? CM सम्राट से दूसरी बार सांसद अभय कुशवाहा की मुलाकात से सियासी हलचल तेज

पटना की हॉट सीट  बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। इस बीच एक तस्वीर ने बिहार की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है। औरंगाबाद से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद अभय कुशवाहा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की है। इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री को सीएम आवास पर नमस्कार  करते अभय कुशवाहा की तस्वीर सामने आने के बाद आरजेडी में बेचैनी पैदा कर दी है। 

राजद सांसद अभय कुशवाहा और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मुलाकात को राजनीतिक विश्लेषक इसे महज शिष्टाचार भेंट की जगह इसके पीछे संभावित राजनीतिक संदेश तलाश रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस संबंध में आरजेडी या किसी भी दल की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और न ही अभय कुशवाहा ने किसी राजनीतिक बदलाव का संकेत दिया है। ऐसे में फिलहाल यह पूरी तरह राजनीतिक चर्चाओं और अटकलों तक ही सीमित है।

राजद सांसद अभय कुशवाहा और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की यह लगातार दूसरी मुलाकात है। दो महीने पहले भी राजद सांसद ने सीएम से मुलाकात की थी। तब अचानक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ अभय कुशवाहा की मुलाकात और हाथ में गुलदस्ता लिए हुए तस्वीर ने आरजेडी में बेचैनी पैदा कर दी थी।  मुलाकात की  हंसती-मुस्कुराती तस्वीरों ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। 

अभय कुशवाहा का राजनीतिक सफर लगातार बदलावों से भरा रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने जेडीयू छोड़कर आरजेडी का दामन थाम लिया। जब 2024 में एनडीए की सरकार बनी थी, तब अभय कुशवाहा मिठाई और गुलदस्ते लेकर अशोक चौधरी के घर पहुंचे थे। लेकिन, कुछ ही दिनों बाद आरजेडी में चले गए थे। इस पूरे मामले पर फिलहाल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। पार्टी नेतृत्व शायद वेट एंड वॉच की स्थिति में है। हालांकि, जिस तरह से अभय कुशवाहा का राजनीतिक इतिहास रहा है, उससे ये तो साफ है कि वो हवा का रुख भांपने में माहिर हैं। 

बता दें कि फिलहाल बिहार में आरजेडी के पास लोकसभा और राज्यसभा मिलाकर कुल सात सांसद हैं। इनमें लोकसभा में चार सांसद और राज्यसभा में तीन सांसद शामिल हैं। पाटलिपुत्र से मीसा भारती, औरंगाबाद से अभय कुशवाहा, बक्सर से सुधाकर सिंह और जहानाबाद से सुरेंद्र प्रसाद यादव लोकसभा सांसद हैं। वहीं राज्यसभा में मनोज झा, संजय यादव और डॉ. फैयाज अहमद पार्टी के सांसद हैं।

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM