तेजस्वी का सम्राट पर तंज, लिखा- नामकरण एक जिंदा आदमी के नाम किया गया, राजनीति दफन कर चुकी है BJP

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर सरकार के द्वारा जारी लेटर को लेकर सीएम सम्राट चौधरी और उनकी सरकार पर निशाना साधा है।

तेजस्वी का सम्राट पर तंज, लिखा-  नामकरण एक जिंदा आदमी के नाम किया गया, राजनीति दफन कर चुकी है BJP

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर सरकार के द्वारा जारी लेटर को लेकर सीएम सम्राट चौधरी और उनकी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति थी कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नामकरण इस क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी स्व. अक्षयवट राय के नाम पर किया जाएगा। नीतीश जब पूर्णरूपेण अचेत अवस्था में चले गए तब मैंने विधानसभा में 'गैर-सरकारी संकल्प' के माध्यम से पुन: यही मांग रखी।

तेजस्वी ने अपनी पोस्ट के साथ विधानसभा में प्रस्तुत गैर-सरकारी संकल्प संख्या 65/2026 और उस पर सरकार की ओर से दिए गए जवाब की प्रति भी साझा की है

तेजस्वी ने अपनी पोस्ट के साथ बिहार विधानसभा में प्रस्तुत गैर-सरकारी संकल्प संख्या 65/2026 और उस पर सरकार की ओर से दिए गए जवाब की प्रति भी साझा की है। इस दस्तावेज के अनुसार, तेजस्वी प्रसाद यादव की ओर से विधानसभा के द्वितीय सत्र के लिए गैर-सरकारी संकल्प के माध्यम से मांग की गई थी कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नामकरण महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय अक्षयवट राय के नाम पर किया जाए।

सरकार ने उत्तर में कहा कि इस सेतु का नामकरण 'गुरु गोविंद सिंह जी' के नाम पर होगा - तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि सरकार ने उत्तर में कहा कि इस सेतु का नामकरण 10वें सिख 'गुरु गोविंद सिंह जी' के नाम पर होगा। अब इसका नामकरण एक जिंदा आदमी के नाम किया गया है जिनकी राजनीति बीजेपी दफन कर चुकी है। एक वर्ष दो महीने पूर्व इस पुल का उद्घाटन हो चुका है। एक वर्ष से वाहनों का परिचालन एवं आवागमन शुरू है लेकिन दूसरों के निर्माण कार्यों का बारम्बार फीता काटने के शौकीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर इसका उद्घाटन कर फ्री में अपने नाम का शिलापट्ट लगवाना चाहते है। यथार्थ यह है कि इस पुल के निर्णय और निर्माण में केंद्र सरकार का एक फूटी कौड़ी का भी योगदान नहीं, लेकिन मोदी को लोकतंत्र की जननी वैशाली और ऐतिहासिक क्रांतिकारी धरती राघोपुर में खड़े होकर कल इस पुल पर फोटो खिंचवानी है।

इस पुल का नामकरण 10वें सिख गुरु गोविंद सिंह जी के नाम पर करने के लिए विभाग को पहले से प्रतिवेदन प्राप्त है - तेजस्वी

वहीं, पथ निर्माण विभाग की ओर से दिए गए जवाब में कहा गया है कि वर्तमान में इस पुल का नामकरण 10वें सिख गुरु गोविंद सिंह जी के नाम पर करने के लिए विभाग को पहले से प्रतिवेदन प्राप्त है। प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। यह जवाब विभाग के अवर सचिव की ओर से विधानसभा को भेजा गया था। तेजस्वी ने सरकार के इस जवाब और अब पुल के नामकरण को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने सदन में बताया था कि पुल का नाम गुरु गोविंद सिंह जी के नाम पर होगा, लेकिन अब इसका नाम एक जीवित व्यक्ति के नाम पर कर दिया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उस व्यक्ति की राजनीति भाजपा पहले ही दफन कर चुकी है।

RJD नेता ने पुल के उद्घाटन को लेकर भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा

राजद नेता ने पुल के उद्घाटन को लेकर भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि पुल का उद्घाटन एक वर्ष दो महीने पहले हो चुका है और एक वर्ष से इस पर वाहनों का परिचालन भी जारी है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से इसका उद्घाटन कर अपने नाम का शिलापट्ट लगवाना चाहते हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि पुल के निर्माण और इससे जुड़े फैसलों में केंद्र सरकार का कोई आर्थिक योगदान नहीं रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री को लोकतंत्र की जननी वैशाली और ऐतिहासिक क्रांतिकारी धरती राघोपुर में खड़े होकर इस पुल के साथ तस्वीर खिंचवानी है। इस तरह कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के नामकरण को लेकर अब अक्षयवट राय, गुरु गोविंद सिंह और नीतीश कुमार के नामों के बीच राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

Trending News

तिलक से पहले घर में सेंध, शादी की खुशियों पर लगा ग्रहण
तिलक से पहले घर में सेंध, शादी की खुशियों पर लगा ग्रहण
Nov 20, 2026, 2:45:00 PM
TV सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, दुनिया को जोड़ने और जागरूक बनाने का भी है जरिया
TV सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, दुनिया को जोड़ने और जागरूक बनाने का भी है जरिया
Nov 20, 2026, 2:30:00 PM
चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून मामला :  SC ने मूल बेंच के समक्ष पुनर्विचार याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से किया इनकार
चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून मामला : SC ने मूल बेंच के समक्ष पुनर्विचार याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से किया इनकार
Nov 20, 2026, 2:15:00 PM
मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धड़ाम, करीब 5 प्रतिशत कम हुईं कीमतें
मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धड़ाम, करीब 5 प्रतिशत कम हुईं कीमतें
Nov 20, 2026, 2:00:00 PM
'PM के आगमन पर उत्साह का माहौल', नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर BJP नेताओं की ये राय
'PM के आगमन पर उत्साह का माहौल', नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर BJP नेताओं की ये राय
Nov 20, 2026, 1:30:00 PM
तमिलनाडु में ट्रेन की चपेट में आने से लातेहार के युवक की मौत, गांव में मातम
तमिलनाडु में ट्रेन की चपेट में आने से लातेहार के युवक की मौत, गांव में मातम
Nov 20, 2026, 1:13:00 PM
भारत की अमेरिकी ट्रेजरी होल्डिंग्स बढ़कर हुई 228.2 अरब डॉलर
भारत की अमेरिकी ट्रेजरी होल्डिंग्स बढ़कर हुई 228.2 अरब डॉलर
Nov 20, 2026, 1:00:00 PM
फर्जी सीटों की सूची वायरल करने के बदले अपनी चिंता करें अखिलेश: सुभासपा
फर्जी सीटों की सूची वायरल करने के बदले अपनी चिंता करें अखिलेश: सुभासपा
Nov 20, 2026, 12:53:00 PM
अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, 50 लाख के पार पहुंच सकता है आंकड़ा
अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, 50 लाख के पार पहुंच सकता है आंकड़ा
Nov 20, 2026, 12:45:00 PM
91 साल की उम्र में CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन
91 साल की उम्र में CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन
Nov 20, 2026, 12:38:00 PM