मनेर एनकाउंटर पर तेजस्वी व रोहिणी का सरकार पर हमला, कहा- बंद हो संस्कृति...

बिहार के पटना जिले के मनेर में पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में तीन लोगों की मौत के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस घटना को लेकर राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य ने सरकार और पुलिस पर तीखा हमला बोला।

मनेर एनकाउंटर पर तेजस्वी व रोहिणी का सरकार पर हमला, कहा- बंद हो संस्कृति...

पटना : बिहार के पटना जिले के मनेर में पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में तीन लोगों की मौत के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस घटना को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार और पुलिस पर तीखा हमला बोला है। दोनों नेताओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सरकार को निशाने पर लिया है। वहीं, स्थानीय ग्रामीण इस मुठभेड़ को फर्जी बता रहे हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर पोस्ट कर पुलिस और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। 

तेजस्वी ने लिखा- अपनी जान की जिम्मेदार जनता खुद होगी... मुख्यमंत्री हर जगह बोर्ड लगवा दें

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने लिखा कि अपनी जान की जिम्मेदार जनता खुद होगी... मुख्यमंत्री हर जगह बोर्ड लगवा दें। तेजस्वी ने आगे लिखा कि बिहार पुलिस आम लोगों को घर में घुसकर गोली मार रही है और बिहार पुलिस को अपराधी गोली मार रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि हत्या के आरोपी और आपराधिक प्रवृत्ति के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार में भयावह हालात पैदा हो गए हैं।

एनकाउंटर संस्कृति'' बंद होनी चाहिए - रोहिणी आचार्य

उन्होंने आरोप लगाया कि जब अपराधी, पुलिस और मुख्यमंत्री बेलगाम अपराध को लेकर घिरते हैं, तो ध्यान भटकाने के लिए किसी विशेष जाति के लोगों का एनकाउंटर किया जाता है। वहीं, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पुत्री और सारण लोकसभा क्षेत्र से पिछला लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं रोहिणी आचार्य ने भी इस घटना को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने एक्स पर लिखा कि 'एनकाउंटर संस्कृति' बंद होनी चाहिए। रोहिणी ने मनेर में हुई पुलिस मुठभेड़ को बिहार में कानून के राज के दावे पर काला धब्बा बताया। उन्होंने इसे सम्राट सरकार द्वारा जारी पुलिसिया दमन का एक और मामला करार दिया। 

रोहिणी ने अपनी पोस्ट के साथ एक कार्टून भी साझा किया है

उन्होंने कहा कि अपराधियों को सजा देने का काम अदालत का है, लेकिन एनकाउंटर करवाकर सरकार संविधान और मानवाधिकारों का खुलेआम उल्लंघन कर रही है। उन्होंने इस पूरे मामले की न्यायिक जांच आयोग से निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त विधि-सम्मत कार्रवाई की मांग की। रोहिणी ने अपनी पोस्ट के साथ एक कार्टून भी साझा किया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को मनेर में पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे फर्जी मुठभेड़ बताया है। 

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

लूट और ठगी की बड़ी साजिश का खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
लूट और ठगी की बड़ी साजिश का खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
Nov 07, 2026, 7:48:00 PM
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया गंगा तट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य दीपोत्सव का किया शुभारंभ
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया गंगा तट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य दीपोत्सव का किया शुभारंभ
Nov 07, 2026, 7:21:00 PM
निशा भगत की मौत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिम्मेदार, माफिया चला रहे सरकार: बाबूलाल मरांडी
निशा भगत की मौत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिम्मेदार, माफिया चला रहे सरकार: बाबूलाल मरांडी
Nov 07, 2026, 7:06:00 PM
दिवाली और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शेखपुरा जंक्शन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण
दिवाली और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शेखपुरा जंक्शन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण
Nov 07, 2026, 6:46:00 PM
वीर जवानों के साथ PM मनाएंगे दीवाली, पीएम मोदी का वीडियो आया सामने
वीर जवानों के साथ PM मनाएंगे दीवाली, पीएम मोदी का वीडियो आया सामने
Nov 07, 2026, 6:31:00 PM
बंगाल से बिहार तक शराब तस्करी का खेल फेल, स्कॉर्पियो समेत 434 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
बंगाल से बिहार तक शराब तस्करी का खेल फेल, स्कॉर्पियो समेत 434 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
Nov 07, 2026, 6:12:00 PM
बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर दुकान होगी सील, सामान भी होगा जब्त
बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर दुकान होगी सील, सामान भी होगा जब्त
Nov 07, 2026, 5:44:00 PM
विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, उपायुक्त बोले-लापरवाही-अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं
विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, उपायुक्त बोले-लापरवाही-अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं
Nov 07, 2026, 5:31:00 PM
मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना : धनबाद के 1.98 लाख से अधिक लाभुकों को ₹41.66 करोड़ से अधिक का भुगतान
मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना : धनबाद के 1.98 लाख से अधिक लाभुकों को ₹41.66 करोड़ से अधिक का भुगतान
Nov 07, 2026, 5:12:00 PM
लापता टाइगर मोबाइल जवान का शव दरधा नदी से बरामद, हत्या की आशंका
लापता टाइगर मोबाइल जवान का शव दरधा नदी से बरामद, हत्या की आशंका
Nov 07, 2026, 4:30:00 PM