राजगीर में होगा रालोमो का तीन दिवसीय विमर्श शिविर, प्रदेश भर के नेता होंगे शामिल

राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय विमर्श शिविर राजगीर में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठो के प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी जिलों के जिला अध्यक्ष शामिल होंगे।

राजगीर में होगा रालोमो का तीन दिवसीय विमर्श शिविर, प्रदेश भर के नेता होंगे शामिल

एनडीए की घटक दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय विमर्श शिविर राजगीर में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठो के प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी जिलों के जिला अध्यक्ष शामिल होंगे।

शुक्रवार को राजधानी स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जिला अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा अब बूथ स्तर पर अपना संगठन तैयार कर चुकी है। जिसमें आप सभी पार्टी पदाधिकारीयों की अहम भूमिका है। राजगीर में आयोजित तीन दिवसीय “विमर्श शिविर” भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक होगी। जिसमें सभी पदाधिकारी ग्राउंड जीरो पर कार्य करते नजर आयेंगे। शिविर का आयोजन 20, 21 , 22 अगस्त को होगा।

बैठक में मुख्य रूप से बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पंकज एवं सुभाष चंद्रवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन चौधरी, अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष आरके सिन्हा, अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जंग बहादुर सिंह, खाद आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा, प्रदेश महासचिव प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा, बृजेंद्र पप्पू, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ई० स्मृति कुमुद, सुकुल राम समेत 40 संगठन जिलों के जिला अध्यक्ष आदि प्रमुख थे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व विधायक आलोक कुमार सिंह तथा संचालन प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल ने की।

Trending News

INDvsNZ : आज से एक और टी20 की शुरुआत, न्यूजीलैंड दौर पर गई है भारतीय टीम
INDvsNZ : आज से एक और टी20 की शुरुआत, न्यूजीलैंड दौर पर गई है भारतीय टीम
Oct 22, 2026, 9:01:00 AM
बारामुड़ी खटाल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 18 एकड़ सरकारी जमीन की नापी, 200 घरों पर मंडराया बेदखली का खतरा
बारामुड़ी खटाल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 18 एकड़ सरकारी जमीन की नापी, 200 घरों पर मंडराया बेदखली का खतरा
Oct 22, 2026, 8:49:00 AM
जुड़वा बहनों का कमाल : किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतने पर मनदीप और राजदीप सम्मानित
जुड़वा बहनों का कमाल : किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतने पर मनदीप और राजदीप सम्मानित
Oct 22, 2026, 8:43:00 AM
परीक्षार्थी ध्यान दें, इस दिन नहीं होगा STET 2026 का आयोजन
परीक्षार्थी ध्यान दें, इस दिन नहीं होगा STET 2026 का आयोजन
Oct 22, 2026, 8:02:00 AM
मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
Oct 22, 2026, 7:44:00 AM
ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड कैंपस के 7 क्वार्टरों में चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस
ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड कैंपस के 7 क्वार्टरों में चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस
Oct 21, 2026, 11:20:00 PM
'पुलिस संस्मरण दिवस' पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, DIG व SP ने शहीदों के परिजनों से की मुलाकात
'पुलिस संस्मरण दिवस' पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, DIG व SP ने शहीदों के परिजनों से की मुलाकात
Oct 21, 2026, 11:10:00 PM
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
Oct 21, 2026, 11:06:00 PM
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
Oct 21, 2026, 10:54:00 PM
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
Oct 21, 2026, 10:42:00 PM