'उन्हें यह बगावत मंजूर है' RLM के तीन विधायकों की बगावत की अटकलों पर विधायक आलोक सिंह का बड़ा बयान
बिहार की राजनीति में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के भीतर चल रही विधायकों की बगावत की अटकलों के बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक आलोक कुमार सिंह ने खुलकर अपनी बात रखी है।

पटना: बिहार की राजनीति में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के भीतर चल रही विधायकों की बगावत की अटकलों के बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक आलोक कुमार सिंह ने खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि कार्यकर्ताओं के सम्मान और अधिकार के लिए आवाज उठाना बगावत माना जाता है, तो उन्हें यह बगावत मंजूर है।
बिहार के सियासी गलियारों में इन दिनों राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के तीन विधायकों की बगावत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक आलोक कुमार सिंह ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
मीडिया में चल रही बगावत की खबरों का जिक्र करते हुए आलोक सिंह ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं के दम पर आज पार्टी और उनका वजूद खड़ा है, अगर वे उनके लिए ही खड़े नहीं हो सकते, तो पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।
आलोक कुमार सिंह का मुख्य बयान:
यह चलाया गया है कि तीन विधायक बगावत कर दिए। हम लोगों ने जवाब दिया कि कार्यकर्ताओं के लिए अगर समझ लीजिए कि यह बगावत है और हमने बगावत कर दी, तो यही सही। जिसके चलते मेरी नींव खड़ी है, उसके लिए अगर मैं प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर कुछ नहीं करूंगा, तो मेरा प्रदेश अध्यक्ष रहना उचित नहीं है।
इस दौरान उन्होंने पार्टी की पूर्व की लड़ाइयों और संघर्षों का भी जिक्र किया। आलोक कुमार सिंह के इस बेबाक बयान के बाद अब पार्टी के भीतर की आंतरिक राजनीति और आगामी रणनीति को लेकर कयास तेज हो गए हैं।















