शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2351 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, छह वाहन भी कब्जे में

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब तस्करों की सक्रियता के बीच पातेपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2351.88 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त छह वाहनों को भी कब्जे में लिया है।

शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2351 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, छह वाहन भी कब्जे में

हाजीपुर (वैशाली): बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब तस्करों की सक्रियता के बीच पातेपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2351.88 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त छह वाहनों को भी कब्जे में लिया है। हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही सभी कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार की अहले सुबह पातेपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर इलाके में शराब की एक बड़ी खेप उतारी जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अवर निरीक्षक जयराम कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान मौके से छह वाहनों को जब्त किया गया, जिनमें दो पिकअप, दो बोलेरो, एक वैगनआर और एक एक्सयूवी300 (XUV300) शामिल हैं। वाहनों की तलाशी लेने पर उनमें लदे कुल 266 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 2351.88 लीटर आंकी गई है।

इस संबंध में पातेपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 2351.88 लीटर अंग्रेजी शराब और छह वाहनों को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि फरार शराब कारोबारियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है तथा जब्त वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हाजीपुर (वैशाली) से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

रफ्तार और बदहाल सड़क ने उजाड़ दिया परिवार! दो मासूम बहनों की मौत, मां-बाप समेत तीन गंभीर
रफ्तार और बदहाल सड़क ने उजाड़ दिया परिवार! दो मासूम बहनों की मौत, मां-बाप समेत तीन गंभीर
Nov 29, 2026, 6:53:00 PM
'मोदी जी महिला के पीछे छिपकर वार कर रहे हैं' परिसीमन को लेकर  कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
'मोदी जी महिला के पीछे छिपकर वार कर रहे हैं' परिसीमन को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
Nov 29, 2026, 6:33:00 PM
बिहार कुम्हार प्रजापति सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
बिहार कुम्हार प्रजापति सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
Nov 29, 2026, 6:22:00 PM
अवैध शराब निर्माण भट्ठियों पर छापा, 15 ड्रम जावा महुआ बरामद
अवैध शराब निर्माण भट्ठियों पर छापा, 15 ड्रम जावा महुआ बरामद
Nov 29, 2026, 5:59:00 PM
फिट इंडिया अभियान: 215वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा साइकिल रैली का आयोजन, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
फिट इंडिया अभियान: 215वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा साइकिल रैली का आयोजन, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Nov 29, 2026, 5:39:00 PM
क्रिकेट का रोमांच शुरू, स्टील चैंपियंस ट्रॉफी में 33 टीमें दिखाएंगी दमखम, 462 कर्मचारी बनेंगे खिलाड़ी
क्रिकेट का रोमांच शुरू, स्टील चैंपियंस ट्रॉफी में 33 टीमें दिखाएंगी दमखम, 462 कर्मचारी बनेंगे खिलाड़ी
Nov 29, 2026, 5:16:00 PM
शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2351 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, छह वाहन भी कब्जे में
शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2351 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, छह वाहन भी कब्जे में
Nov 29, 2026, 4:55:00 PM
कार्यकर्ता सेवा दूत बनकर जनता की समस्याओं के समाधान में अपनी अहम भूमिका निभाएं, बोले सीएम सम्राट
कार्यकर्ता सेवा दूत बनकर जनता की समस्याओं के समाधान में अपनी अहम भूमिका निभाएं, बोले सीएम सम्राट
Nov 29, 2026, 3:40:00 PM
'उन्हें यह बगावत मंजूर है' RLM के तीन विधायकों की बगावत की अटकलों पर विधायक आलोक सिंह का बड़ा बयान
'उन्हें यह बगावत मंजूर है' RLM के तीन विधायकों की बगावत की अटकलों पर विधायक आलोक सिंह का बड़ा बयान
Nov 29, 2026, 3:11:00 PM
'मन की बात' में बिहार म्यूजियम की वैश्विक उपलब्धि का किया जिक्र, CM सम्राट ने जताया  PM मोदी का आभार
'मन की बात' में बिहार म्यूजियम की वैश्विक उपलब्धि का किया जिक्र, CM सम्राट ने जताया PM मोदी का आभार
Nov 29, 2026, 2:49:00 PM