'मन की बात' में बिहार म्यूजियम की वैश्विक उपलब्धि का किया जिक्र, CM सम्राट ने जताया PM मोदी का आभार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा बिहार संग्रहालय का उल्लेख कर राज्य की गौरवशाली विरासत को राष्ट्रीय पहचान देने के लिए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

'मन की बात' में बिहार म्यूजियम की वैश्विक उपलब्धि का किया जिक्र, CM सम्राट ने जताया  PM मोदी का आभार

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 140वें एपिसोड का बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रवण किया। मुख्यमंत्री ने 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा बिहार संग्रहालय का उल्लेख कर राज्य की गौरवशाली विरासत को राष्ट्रीय पहचान देने के लिए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 'मन की बात' कार्यक्रम में बिहार संग्रहालय का उल्लेख किया जाना बिहारवासियों के लिए गर्व और गौरव का विषय है। बिहार संग्रहालय राज्य की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं कलात्मक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है। इसे विश्व के 100 सर्वश्रेष्ठ सर्व संग्रहालयों की सूची में नौवाँ स्थान तथा एशिया में प्रथम स्थान प्राप्त होना बिहार की सांस्कृतिक उपलब्धि का प्रमाण है। प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा इस उपलब्धि को राष्ट्रीय मंच पर स्थान देना बिहार की गौरवशाली विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के 140वें एपिसोड में नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दोहराते हुए विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। नशे की लत से संघर्ष कर उससे बाहर निकलने वाले युवाओं के प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने समाज को जागरूक और संवेदनशील बनने की प्रेरणा दी। यह संदेश युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को जन-आंदोलन बनाने पर भी विशेष बल दिया। नियमित शारीरिक गतिविधियों, खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को जीवन का हिस्सा बनाने का उनका आह्वान स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरणादायी है। साथ ही, साइबर सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता जैसे विषयों पर उनका संदेश आज के तकनीकी युग में प्रत्येक नागरिक के लिए महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम देश की विविध उपलब्धियों, प्रेरक व्यक्तित्वों, सामाजिक प्रयासों और स्थानीय विरासत को राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है। यह कार्यक्रम जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की सक्रिय भूमिका को प्रोत्साहित करता है। मुख्यमंत्री ने बिहार की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने तथा युवाओं और समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले प्रेरक संदेशों के लिए प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति पुनः हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Trending News

रफ्तार और बदहाल सड़क ने उजाड़ दिया परिवार! दो मासूम बहनों की मौत, मां-बाप समेत तीन गंभीर
रफ्तार और बदहाल सड़क ने उजाड़ दिया परिवार! दो मासूम बहनों की मौत, मां-बाप समेत तीन गंभीर
Nov 29, 2026, 6:53:00 PM
'मोदी जी महिला के पीछे छिपकर वार कर रहे हैं' परिसीमन को लेकर  कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
'मोदी जी महिला के पीछे छिपकर वार कर रहे हैं' परिसीमन को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
Nov 29, 2026, 6:33:00 PM
बिहार कुम्हार प्रजापति सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
बिहार कुम्हार प्रजापति सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
Nov 29, 2026, 6:22:00 PM
अवैध शराब निर्माण भट्ठियों पर छापा, 15 ड्रम जावा महुआ बरामद
अवैध शराब निर्माण भट्ठियों पर छापा, 15 ड्रम जावा महुआ बरामद
Nov 29, 2026, 5:59:00 PM
फिट इंडिया अभियान: 215वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा साइकिल रैली का आयोजन, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
फिट इंडिया अभियान: 215वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा साइकिल रैली का आयोजन, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Nov 29, 2026, 5:39:00 PM
क्रिकेट का रोमांच शुरू, स्टील चैंपियंस ट्रॉफी में 33 टीमें दिखाएंगी दमखम, 462 कर्मचारी बनेंगे खिलाड़ी
क्रिकेट का रोमांच शुरू, स्टील चैंपियंस ट्रॉफी में 33 टीमें दिखाएंगी दमखम, 462 कर्मचारी बनेंगे खिलाड़ी
Nov 29, 2026, 5:16:00 PM
शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2351 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, छह वाहन भी कब्जे में
शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2351 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, छह वाहन भी कब्जे में
Nov 29, 2026, 4:55:00 PM
कार्यकर्ता सेवा दूत बनकर जनता की समस्याओं के समाधान में अपनी अहम भूमिका निभाएं, बोले सीएम सम्राट
कार्यकर्ता सेवा दूत बनकर जनता की समस्याओं के समाधान में अपनी अहम भूमिका निभाएं, बोले सीएम सम्राट
Nov 29, 2026, 3:40:00 PM
'उन्हें यह बगावत मंजूर है' RLM के तीन विधायकों की बगावत की अटकलों पर विधायक आलोक सिंह का बड़ा बयान
'उन्हें यह बगावत मंजूर है' RLM के तीन विधायकों की बगावत की अटकलों पर विधायक आलोक सिंह का बड़ा बयान
Nov 29, 2026, 3:11:00 PM
'मन की बात' में बिहार म्यूजियम की वैश्विक उपलब्धि का किया जिक्र, CM सम्राट ने जताया  PM मोदी का आभार
'मन की बात' में बिहार म्यूजियम की वैश्विक उपलब्धि का किया जिक्र, CM सम्राट ने जताया PM मोदी का आभार
Nov 29, 2026, 2:49:00 PM