फिट इंडिया अभियान: 215वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा साइकिल रैली का आयोजन, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जमुई : फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 215वीं बटालियन द्वारा पुलिस लाइन स्थित बटालियन मुख्यालय में भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन बटालियन के कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। सुबह से ही बटालियन मुख्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जवान पूरी तरह से तैयार होकर साइकिल रैली में शामिल हुए।

रैली शुरू होने से पहले कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एक सैनिक के लिए फिट रहना सबसे बड़ी जरूरत है, क्योंकि फिट जवान ही देश की सुरक्षा को और मजबूत कर सकता है।

उन्होंने कहा कि फिट इंडिया अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों एवं सुरक्षा बलों के जवानों को नियमित व्यायाम, साइकिलिंग, योग एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, इसलिए इस तरह के आयोजन बहुत जरूरी हैं।

इसके बाद बटालियन मुख्यालय से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में शामिल जवानों ने फिटनेस, स्वास्थ्य, अनुशासन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जवानों ने लोगों को संदेश दिया कि रोजाना साइकिल चलाने से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि पर्यावरण भी शुद्ध रहता है और पेट्रोल-डीजल की बचत भी होती है।

इस आयोजन में बटालियन के उप कमांडेंट श्री रमेश कुमार, सहायक कमांडेंट श्री संजीत कुमार पांडेय, निरीक्षक सौरव कुमार, समस्त अधीनस्थ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरी रैली के दौरान जवानों में जोश और अनुशासन देखने को मिला।

रैली के समापन पर कमांडेंट ने सभी जवानों को नियमित रूप से व्यायाम और साइकिलिंग करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इस तरह के आयोजन आगे भी होते रहेंगे।

215वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का यह प्रयास जवानों के स्वास्थ्य, फिटनेस और समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की है।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट 

Trending News

रफ्तार और बदहाल सड़क ने उजाड़ दिया परिवार! दो मासूम बहनों की मौत, मां-बाप समेत तीन गंभीर
रफ्तार और बदहाल सड़क ने उजाड़ दिया परिवार! दो मासूम बहनों की मौत, मां-बाप समेत तीन गंभीर
Nov 29, 2026, 6:53:00 PM
'मोदी जी महिला के पीछे छिपकर वार कर रहे हैं' परिसीमन को लेकर  कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
'मोदी जी महिला के पीछे छिपकर वार कर रहे हैं' परिसीमन को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
Nov 29, 2026, 6:33:00 PM
बिहार कुम्हार प्रजापति सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
बिहार कुम्हार प्रजापति सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
Nov 29, 2026, 6:22:00 PM
अवैध शराब निर्माण भट्ठियों पर छापा, 15 ड्रम जावा महुआ बरामद
अवैध शराब निर्माण भट्ठियों पर छापा, 15 ड्रम जावा महुआ बरामद
Nov 29, 2026, 5:59:00 PM
फिट इंडिया अभियान: 215वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा साइकिल रैली का आयोजन, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
फिट इंडिया अभियान: 215वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा साइकिल रैली का आयोजन, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Nov 29, 2026, 5:39:00 PM
क्रिकेट का रोमांच शुरू, स्टील चैंपियंस ट्रॉफी में 33 टीमें दिखाएंगी दमखम, 462 कर्मचारी बनेंगे खिलाड़ी
क्रिकेट का रोमांच शुरू, स्टील चैंपियंस ट्रॉफी में 33 टीमें दिखाएंगी दमखम, 462 कर्मचारी बनेंगे खिलाड़ी
Nov 29, 2026, 5:16:00 PM
शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2351 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, छह वाहन भी कब्जे में
शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2351 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, छह वाहन भी कब्जे में
Nov 29, 2026, 4:55:00 PM
कार्यकर्ता सेवा दूत बनकर जनता की समस्याओं के समाधान में अपनी अहम भूमिका निभाएं, बोले सीएम सम्राट
कार्यकर्ता सेवा दूत बनकर जनता की समस्याओं के समाधान में अपनी अहम भूमिका निभाएं, बोले सीएम सम्राट
Nov 29, 2026, 3:40:00 PM
'उन्हें यह बगावत मंजूर है' RLM के तीन विधायकों की बगावत की अटकलों पर विधायक आलोक सिंह का बड़ा बयान
'उन्हें यह बगावत मंजूर है' RLM के तीन विधायकों की बगावत की अटकलों पर विधायक आलोक सिंह का बड़ा बयान
Nov 29, 2026, 3:11:00 PM
'मन की बात' में बिहार म्यूजियम की वैश्विक उपलब्धि का किया जिक्र, CM सम्राट ने जताया  PM मोदी का आभार
'मन की बात' में बिहार म्यूजियम की वैश्विक उपलब्धि का किया जिक्र, CM सम्राट ने जताया PM मोदी का आभार
Nov 29, 2026, 2:49:00 PM