रेखा कुमारी को फिर चुनावी मैदान में उतारेगी राजद ! तेज हुई राजनीतिक सरगर्मी

रेखा कुमारी को फिर चुनावी मैदान में उतारेगी राजद ! तेज हुई राजनीतिक सरगर्मी

राजधानी के प्रतिष्ठित विधानसभा सीट बांकीपुर पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनावी दलों में सरगर्मी तेज हो गयी है। एक तरफ जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने जहां अपनी दावेदारी को पेश कर दिया है। उनके कार्यकर्ता चुनावी मैदान में उतर कर प्रचार में भी लग गए हैं वहीं दूसरी तरफ राजद ने इस सीट पर अपने उम्मीदवार को उतारने को लेकर अपनी स्थिति को स्पष्ट कर दिया है। पार्टी का कहना है कि इस सीट पर उनका उम्मीदवार उतरेगा। राजद की तरफ से इस सीट पर जीत दर्ज करने का भी दावा किया गया है। ऐसे में बडा सवाल यह बन गया है कि क्या राजद इस सीट पर पिछले चुनाव में लड चुकी उम्मीदवार रेखा कुमारी को फिर चुनावी मैदान में उतारेगी?

राजधानी के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रही चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज़ हो गई है। एक तरफ जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर खुद मैदान में उतर गए है तो वहीं जनता अब बीजेपी और राजद कैंडिडेट्स का इंतजार कर रही है। वहीं अगर बीजेपी की बात करें तो पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवार के नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। हालांकि, पार्टी के अंदर मंथन का दौर तेज है। बुधवार को हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीदवार चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की। 

वहीं दूसरी तरफ राजद की बात करे तो राष्ट्रीय जनता दल  भी इस मुकाबले को हल्के में लेने के मूड में नहीं है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस सीट पर उनकी पार्टी उम्मीदवार उतारेगी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि बांकीपुर सीट से रेखा कुमारी को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। बता दे कि रेखा कुमारी इससे पहले 2025 के विधानसभा चुनाव में भी इसी सीट से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। ऐसे में पार्टी एक बार फिर उन पर भरोसा जता सकती है। हालांकि, अभी तक राजद की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के राज्यसभा जाने से यह सीट खाली हुई है, जिसके बाद यहां उपचुनाव कराया जा रहा है। इस सीट को प्रतिष्ठा के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी का मजबूत गढ़ और पारंपरिक सीट मानी जाती है। इसको बचाने के लिए बीजेपी अपना मजबूत कैंडिडेट उतार सकती है। वहीं प्रशांत किशोर भी पीछे नहीं हटेंगे, क्योंकि वो पहली बार चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। वहीं राजद भी इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले में मजबूत चुनौती देने की तैयारी कर रहा है। अब सबकी नजर बीजेपी और राजद पर टिकी हुई हैं।

पटना से आभा की रिपोर्ट

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM