बांकीपुर के विधायक बने प्रशांत किशोर, विधायक पद की ली शपथ
जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जीत दर्ज करने वाले प्रशांत किशोर औपचारिक रूप से बिहार विधानसभा के मेंबर बन गये हैं। प्रशांत किशोर ने सोमवार को विधायक पद की शपथ ली।

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जीत दर्ज करने वाले प्रशांत किशोर औपचारिक रूप से बिहार विधानसभा के मेंबर बन गये हैं। प्रशांत किशोर ने सोमवार को विधायक पद की शपथ ली।
सोमवार की सुबह साढे दस बजे के करीब प्रशांत किशोर विधानसभा की गेट पर पहुंचे और लोगों का अभिवादन किया। उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती और अन्य लोग भी थे। इसके बाद प्रशांत किशोर अपनी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम कुमार के ऑफिस में पहुंचे जहां उन्होंने विधायक पद की शपथ ली। प्रशांत किशोर ने विधायक के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली।
ज्ञात हो कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद गत तीन अगस्त को मतगणना हुई थी। जिसमें पीके ने बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19,246 मतों के अंतर से पराजित किया था। पीके को कुल 64,117 मत प्राप्त हुए थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को 44,794 वोट मिले थे। इस सीट पर राजद की तरफ से चुनावी मैदान में उतरी रेखा गुप्ता हो 14,263 वोट मिले थे। रेखा गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं थीं।