प्रशांत किशोर ने कहा- किसी के नाम पर भी बने, बिहार में बनना चाहिए पुल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे और 'नीतीश सेतु' के उद्घाटन से पहले प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि पुल किसी के भी नाम पर बने, लेकिन उसका निर्माण होना चाहिए।

प्रशांत किशोर ने कहा- किसी के नाम पर भी बने, बिहार में बनना चाहिए पुल

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे और 'नीतीश सेतु' के उद्घाटन से पहले प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और विधायक प्रशांत किशोर ने पुल के नाम को लेकर चल रही बहस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य में विकास कार्य होना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पुल किसी के भी नाम पर बने, लेकिन उसका निर्माण होना चाहिए।

प्रशांत किशोर का यह बयान उस वक्त आया है, जब PM मोदी का 21 नवंबर को बिहार आगमन है

प्रशांत किशोर का यह बयान उस वक्त आया है, जब पीएम मोदी का 21 नवंबर को बिहार आगमन है। इस दौरान पीएम मोदी कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, जिसका नामकरण राज्य सरकार द्वारा 'नीतीश सेतु' किया गया है, का उद्घाटन करेंगे। प्रशांत ने पटना में आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह अच्छी बात है, पुल तो बनना ही चाहिए। चाहे यह किसी के भी नाम पर बने, बस पुल बन जाना चाहिए, यही अच्छी बात है।

CM सम्राट से अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए प्रशांत ने कहा- यह बिहार की संस्कृति है

सीएम सम्राट चौधरी से अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए किशोर ने कहा कि यह बिहार की संस्कृति है। हमारी संस्कृति में, सार्वजनिक जीवन या सामाजिक जीवन के किसी भी पहलू में, जब आप किसी से मिलते हैं, तो कोई निजी लड़ाई या निजी दुश्मनी नहीं होती। जो भी मतभेद हैं, वे वैचारिक हैं, ये मतभेद बिहार के विकास को लेकर हैं। उन्होंने कहा कि निजी तौर पर मेरा सम्राट चौधरी से न कोई संबंध है, न ही कोई लगाव है और न ही उनसे कोई दुश्मनी है।

PK ने आस्था के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन खरना को लेकर उन्होंने शुभकामनाएं दीं

आस्था के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन खरना को लेकर उन्होंने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हम कामना करते हैं कि ऐसा भी छठ पर्व आए हमारे जीवन में, जब बिहार में समृद्धि और विकास हो, शांति हो, यही कामना है। दूसरी ओर, 'नीतीश सेतु' को लेकर बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि साल 2005 के बाद बिहार में जो निर्माण और विकास कार्य हुए हैं, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बहुत बड़ा योगदान है। मैं बिहार सरकार, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं, क्योंकि जिस नए पुल का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री आ रहे हैं, उसमें भी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का योगदान है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
Nov 14, 2026, 8:30:00 PM
आयुष मंत्रालय से जानिए रोजाना कितनी देर करना चाहिए योग?
आयुष मंत्रालय से जानिए रोजाना कितनी देर करना चाहिए योग?
Nov 14, 2026, 8:00:00 PM
कियारा आडवाणी ने कहा- प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी
कियारा आडवाणी ने कहा- प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी
Nov 14, 2026, 7:30:00 PM
हरदीप पुरी ने कहा- भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध करा रहा है ईंधन
हरदीप पुरी ने कहा- भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध करा रहा है ईंधन
Nov 14, 2026, 7:15:00 PM
बिहारशरीफवासियों को छठ पर्व पर मिली बड़ी सौगात, विधायक ने 'इंद्रधनुषी पुल' का किया उद्घाटन
बिहारशरीफवासियों को छठ पर्व पर मिली बड़ी सौगात, विधायक ने 'इंद्रधनुषी पुल' का किया उद्घाटन
Nov 14, 2026, 7:00:00 PM
छठ घाटों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल तैनात रहेगा, लालाछपर पोखरा पर सबसे अधिक भीड़ की संभावना
छठ घाटों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल तैनात रहेगा, लालाछपर पोखरा पर सबसे अधिक भीड़ की संभावना
Nov 14, 2026, 6:45:00 PM
ट्रक में बना रखा था डीजल चोरी का गुप्त टैंक, 3 गिरफ्तार
ट्रक में बना रखा था डीजल चोरी का गुप्त टैंक, 3 गिरफ्तार
Nov 14, 2026, 6:30:00 PM
छठ घाटों पर विद्युत खंभों को प्लास्टिक से ढकने का काम शुरू, सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट
छठ घाटों पर विद्युत खंभों को प्लास्टिक से ढकने का काम शुरू, सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट
Nov 14, 2026, 6:15:00 PM
बाल दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने बच्चों से की मुलाकात, सपनों को पूरा करने के लिए किया प्रेरित
बाल दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने बच्चों से की मुलाकात, सपनों को पूरा करने के लिए किया प्रेरित
Nov 14, 2026, 6:00:00 PM
चिराग ने कहा- 'नीतीश सेतु' नीतीश कुमार को सम्मान देने का छोटा सा प्रयास, आने वाली पीढ़ियां उनके काम को रखेंगी याद
चिराग ने कहा- 'नीतीश सेतु' नीतीश कुमार को सम्मान देने का छोटा सा प्रयास, आने वाली पीढ़ियां उनके काम को रखेंगी याद
Nov 14, 2026, 5:45:00 PM