प्रशांत किशोर की पत्नी क्या करती हैं? जिनके पास 111 करोड़ की संपत्ति, PK का टोटल Net Worth जान होश उड़ जाएंगे...

प्रशांत किशोर की चल और अचल संपत्तियों को जोड़ दिया जाए तो उनकी पत्‍नी और उनके नाम पर कुल 198 करोड़ रुपये की संपत्ति (Prashant Kishor Net Worth) हैं। संपत्ति के मामले में उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास तो पीके से भी आगे हैं। 

प्रशांत किशोर की पत्नी क्या करती हैं? जिनके पास 111 करोड़ की संपत्ति, PK का टोटल Net Worth जान होश उड़ जाएंगे...

जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को नामाकंन दाखिल कर दिया। इसके साथ ही  प्रशांत किशोर की प्रॉपर्टी का खुलासा हो गया है। पीके की चल और अचल संपत्तियों को जोड़ दिया जाए तो उनकी पत्‍नी और उनके नाम पर कुल 198 करोड़ रुपये की संपत्ति (Prashant Kishor Net Worth) हैं। हलफनामे में प्रशांत किशोर ने अपनी शिक्षा-दीक्षा और प्रॉपर्टी का भी जिक्र किया। संपत्ति के मामले में उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास तो पीके से भी आगे हैं।  उनके नाम पर 101 करोड़ रुपये की संपत्ति है।  

चुनावी हलफनामे के मुताबिक प्रशांत किशोर के पास 65 हजार 570 रुपये कैश है, जबकि उनकी पत्नी जाह्नवी दास के पास 1 लाख 95 हजार 200 रुपये कैश है। प्रशांत किशोर के पास कुल चल संपत्ति 22 करोड़ 19 लाख 74 हजार 976 रुपये की बताई है, जबकि उन्होंने अपनी पत्नी के लिए 89 करोड़ 51 लाख 67 हजार 249 रुपये की चल संपत्ति की जानकारी दी  है।   प्रशांत किशोर के पास 73 करोड़ 87 लाख की अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास 12 करोड़ 42 लाख की अचल संपत्ति है। अब प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी की कुल  संपत्ति  को जोड़ दिया जाए तो प्रशांत किशोर का नेटवर्थ 198 करोड़ है। 

प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी ने फिक्स्ड डिपॉजिट के अलावा शेयर में भी निवेश कर रखा है।  63 लाख रुपये से ज्‍यादा के शेयर खरीदे हैं।  3 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की एफडी, 1.24 करोड़ रुपये के म्‍यूचुअल फंड और लाइफ इंश्‍योरेंस में 5.34 करोड़ रुपये का निवेश किया है।  इसके अलावा, पोस्‍ट ऑफिस के PPF में 58.75 लाख रुपये का भी निवेश किया है।   प्रशांत क‍िशोर और उनकी पत्‍नी के नाम पर करीब 9 करोड़ रुपये का कर्ज भी दिखाया गया है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, प्रशांत किशोर पर आठ केस दर्ज हैं लेकिन किसी भी मामले में उन्हें अभी तक सजा नहीं हुई है।  

प्रशांत किशोर द्वारा स्वयं अर्जित की गई अचल संपत्ति का अनुमानित वर्तमान बाजार मूल्य 59,25,00,000 रुपये है। इसके अतिरिक्त, उन्हें विरासत में मिली संपत्ति का वर्तमान मूल्य 14,62,00,000 रुपये है। हलफनामे के अनुसार, प्रशांत किशोर का मुख्य पेशा पॉलिटिकल एडवाइजर एवं कंसल्टेंट का है। उनकी आय का प्रमुख स्रोत व्यवसाय, पेशा, बैंक ब्याज और डिविडेंड है। वहीं, उनकी पत्नी जाह्नवी दास पेशे से चिकित्सक (MBBS) हैं और अपोलो इंद्रप्रस्थ अस्पताल, नई दिल्ली में सीनियर एडवाइजर स्पेशल प्रोजेक्ट्स के पद पर कार्यरत हैं।

हलफनामे के मुताबिक, प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी के नाम दिल्ली, गुवाहाटी, पटना समेत विभिन्न स्थानों पर कई आवासीय संपत्तियां भी दर्ज हैं, जिनकी बाजार कीमत करोड़ों रुपये में है। इनमें फ्लैट, प्लॉट और अन्य रियल एस्टेट निवेश शामिल हैं। हलफनामे के अनुसार, प्रशांत किशोर पर विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों का करीब 5.77 करोड़ रुपये का ऋण है, जबकि उनकी पत्नी पर लगभग 55.38 लाख रुपये का ऋण बकाया है। 

प्रशांत किशोर ने अपने हलफनामे में यह भी बताया कि प्रशांत किशोर की वेधा वेंचर प्राइवेट लिमिटेड में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसी कंपनी ने वर्ष 2024-25 में जन सुराज पार्टी को 85 करोड़ रुपये तथा जन सुराज फाउंडेशन को 50 लाख रुपये का दान दिया। प्रशांत किशोर ने 1999 में लखनऊ विश्वविद्यालय से BBA किया। इसके बाद 2001-2003 में एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया (ASCI), हैदराबाद से मास्टर ऑफ हेल्थकेयर मैनेजमेंट (MHA) की डिग्री ली, जो जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी और हिंदुजा अस्पताल के सहयोग से डिजाइन था।

प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी के पास कितनी संपत्ति?

प्रशांत किशोर की संपत्ति- कैश- 65 हजार 570

पत्नी जाहन्वी दास के पास कैश- 1 लाख 95 हजार 200 रुपये

फिक्स डिपॉजिट- 7 करोड़ 36 लाख 24 हजार 202 रुपये

प्रशांत किशोर पर कर्ज- 5 करोड़ 77 लाख 53 हजार 765

खुद के पास चल संपत्ति- 22 करोड़ 19 लाख 74 हजार 976

पत्नी के पास चल संपत्ति- 99 करोड़ 51 लाख 67 हजार 249

जन सुराज पार्टी को 2024-25 में 10 करोड़ रुपये दान दिए

प्रशांत किशोर के पास अचल संपत्ति- 23 करोड़ 70 लाख 80 हजार 256

पत्नी के पास अचल संपत्ति- 1 करोड़ 19 हजार 270

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM