पप्पू यादव बोले- कौन है धीरेंद्र शास्त्री... चोर-उच्चकों को कथावाचक बता रहे हो, प्रेमानंद जी की बात करो

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा हमला बोला है।

Pappu Yadav

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा हमला बोला है। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने धीरेंद्र शास्त्री को “चोर-उचक्का” तक कह डाला। उन्होंने कहा, “ये कौन है धीरेंद्र शास्त्री?” जब पत्रकारों ने जवाब दिया कि वह कथावाचक हैं, तो पप्पू यादव भड़क गए।

उन्होंने कहा, “चोर-उचक्कों को कथावाचक बना रहे हो। क्या ये ओशो हैं? क्या ये आचार्य राममूर्ति हैं?” पप्पू यादव ने कहा कि ऐसे लोगों का सनातन धर्म से कोई लेना-देना नहीं है और उन्हें संत कहना सनातन परंपरा का अपमान है।

दरअसल पत्रकारों ने उनसे धीरेंद्र शास्त्री के हालिया बयान पर सवाल किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि “जिस दिन तिरंगे में चांद आ गया, उस दिन देश सुरक्षित नहीं रहेगा।” इसी सवाल पर पप्पू यादव का गुस्सा फूट पड़ा।

उन्होंने आगे कहा, “हमारे देश में प्रेमानंद बाबा जैसे संत हैं, जो हमेशा प्रेम और मुस्कान की बात करते हैं। ऐसे संतों की इज्जत होनी चाहिए। इन चोर-उचक्कों की नहीं।” पप्पू यादव ने राजस्थान में एक बाबा द्वारा 300 करोड़ रुपये की शादी कराने का भी जिक्र करते हुए सवाल खड़े किए।

गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के बांदा में आयोजित आरएसएस के शताब्दी हिंदू सम्मेलन में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बयान दिया था कि “अगर हिंदू समाज जातियों में बंटा रहा तो उसका नुकसान पूरे समाज को उठाना पड़ेगा।” उन्होंने राष्ट्रवाद को जातिवाद से ऊपर बताते हुए हिंदू समाज को एकजुट रहने की अपील की थी।

पप्पू यादव के इस बयान के बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है और धार्मिक नेताओं पर राजनीतिक टिप्पणियों को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है।

Trending News

बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
Sep 11, 2026, 6:11:00 PM
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
Sep 11, 2026, 5:55:00 PM