मकर संक्रांति पर नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन: राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार दो जगह दही-चूड़ा भोज

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन आज मकर संक्रांति के मौके पर पटना में दो अलग-अलग जगहों पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन कर रहे हैं।

Nitin Naveen

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन आज मकर संक्रांति के मौके पर पटना में दो अलग-अलग जगहों पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन कर रहे हैं। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभालने के बाद यह पहला मौका है, जब नितिन नवीन इतने बड़े स्तर पर आयोजन कर रहे हैं, जिसे सियासी तौर पर भी काफी अहम माना जा रहा है।

पहला दही-चूड़ा भोज पटना के न्यू क्लब में आयोजित किया गया है, जहां मीडिया कर्मियों के साथ-साथ बीजेपी और एनडीए के कई बड़े नेताओं की मौजूदगी रहेगी। इस आयोजन को पार्टी के नए दायित्व के बाद शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है।

वहीं दूसरा और सबसे बड़ा भोज नितिन नवीन अपने मंत्री आवास पर दे रहे हैं। इस भोज में बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर विधानसभा और पटना महानगर के कार्यकर्ता इस आयोजन में शामिल होंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मंत्री आवास पहुंच सकते हैं।

मकर संक्रांति के अवसर पर पारंपरिक व्यंजनों की खास व्यवस्था की गई है। भोज में चूड़ा-दही, तिलकुट के साथ खिचड़ी परोसी जाएगी। इसके अलावा चटनी, पापड़, रायता और मिठाइयों की भी व्यवस्था की गई है।

गौरतलब है कि नितिन नवीन हर साल मकर संक्रांति पर अपने आवास पर दही-चूड़ा और खिचड़ी भोज का आयोजन करते रहे हैं, लेकिन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला मौका है, जब आयोजन को और भी भव्य रूप दिया गया है। इसी वजह से दो अलग-अलग स्थानों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

इस दही-चूड़ा भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार सहित सभी मंत्री और विधायक को आमंत्रण भेजा गया है।

बीजेपी के साथ-साथ एनडीए के सभी घटक दलों—जदयू, हम और रालोमो—के नेताओं को भी भोज में शामिल होने का न्योता दिया गया है। ऐसे में आज का यह आयोजन राजनीतिक मेल-जोल और शक्ति संतुलन का बड़ा मंच बनता नजर आ रहा है।

Trending News

हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
Sep 16, 2026, 12:35:00 PM
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
Sep 16, 2026, 12:15:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM