यूपी में बोले मुकेश सहनी, निषाद समाज को 2027 से पहले आरक्षण दें, नहीं तो भाजपा को वोट नहीं

यूपी में बोले मुकेश सहनी, निषाद समाज को 2027 से पहले आरक्षण दें, नहीं तो भाजपा को वोट नहीं

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी सोमवार को उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और निषाद समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर संगठन की मजबूती और आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि वीआईपी उत्तर प्रदेश में निषाद समाज के हक और अधिकार की लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने के लिए जल्द ही 101 दिवसीय निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा शुरू करेगी।

‎‎मुकेश सहनी ने कहा कि पिछले दस-बारह वर्षों से उत्तर प्रदेश का निषाद समाज अपने बच्चों के भविष्य और आरक्षण की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है। इस आंदोलन में अनेक लोगों ने लाठियां खाईं, जेल गए और कई साथियों ने अपने प्राणों की आहुति भी दी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि इस संघर्ष को और व्यापक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा के दौरान निषाद समाज की माताओं, बहनों और युवाओं को गंगाजल हाथ में दिलाकर यह संकल्प कराया जाएगा कि यदि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले निषाद समाज को आरक्षण नहीं मिला तो समाज भाजपा को वोट नहीं देगा। उन्होंने दावा किया कि इस अभियान में एक करोड़ से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

‎‎यूपी के मंत्री डॉ. संजय निषाद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो नेता कभी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करते थे, वे आज सत्ता में जाकर समाज के मूल मुद्दों को भूल चुके हैं। उन्होंने कहा कि समाज ने उन्हें नेता बनाया, मंत्री बनाया, इसलिए उन्हें सत्ता के बजाय समाज के साथ खड़ा होकर आरक्षण की लड़ाई लड़नी चाहिए। उन्होंने डॉ. संजय निषाद से दो नवंबर तक निषाद समाज के आरक्षण का मुद्दा निर्णायक रूप से उठाने की अपील करते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं होता है तो उन्हें सत्ता छोड़कर समाज के बीच आना चाहिए।

‎‎मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाते हुए कहा कि कई जिलों में उनके कार्यक्रमों को प्रशासनिक स्तर पर बाधित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर प्रशासन ने संवाद कार्यक्रम की अनुमति देकर लोकतांत्रिक परंपरा का सम्मान किया है, जिसके लिए वे जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है और विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। वीआईपी सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर देश में जातीय जनगणना, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि निषाद समाज की एकजुटता आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करेगी।

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM