मंत्री निशांत ने कहा- 2027 में होने वाले UP विधानसभा चुनाव की तैयारी हम कर रहे हैं, JDU एक समाजवादी एवं धर्मनिरपेक्ष पार्टी

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार दो दिनों के उत्तर प्रदेश दौरे पर गए हए हैं। उनके साथ जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, वरिष्ठ नेता व मंत्री श्रवण कुमार और मंत्री जमा खान भी गए हैं।

मंत्री निशांत ने कहा- 2027 में होने वाले UP विधानसभा चुनाव की तैयारी हम कर रहे हैं, JDU एक समाजवादी एवं धर्मनिरपेक्ष पार्टी

वाराणसी : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार दो दिनों के उत्तर प्रदेश दौरे पर गए हए हैं। उनके साथ जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, वरिष्ठ नेता व मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री जमा खान और सांसद कौशलेंद्र कुमार के साथ पार्टी के कई बड़े नेता भी गए हैं। कल निशांत बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर पूजा अर्चना की थी। उसके बाद एक जनसभा को संबोधित किया था। उसके साथ ही मंत्री निशांत ने कहा कि हम लोग 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। हमारी पार्टी एक समाजवादी एवं धर्मनिरपेक्ष पार्टी है।

हमारी पार्टी की राजनीति सामाजिक न्याय, समावेशी विकास, सुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित है - मंत्री निशांत

मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि वाराणसी में आयोजित जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के साथ शामिल हुआ और अपने विचार साझा किए। हमारी पार्टी की राजनीति सामाजिक न्याय, समावेशी विकास, सुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित है। हमारा उद्देश्य समाज की मूलभूत समस्याओं को पहचानना, समझना और उनके निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करना है। हमारा प्रयास है कि सहयोगी दलों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में भी इस समावेशी एवं विकासपरक  राजनीति को आगे बढ़ाया जाए।

निशांत ने कहा- सुशासन एवं न्याय के साथ विकास हमारा मूल मंत्र है 

जदयू एक समाजवादी एवं धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। सुशासन एवं न्याय के साथ विकास हमारा मूल मंत्र है। हमारे नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसी मूल मंत्र को जमीन पर उतारते हुए बिहार का कायाकल्प किया है। पिछले 20 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, कानून-व्यवस्था एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उन्होंने जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं और विकास के तमाम मापदंडों पर जिस प्रकार बिहार को आगे बढ़ाया है, वह कई मामलों में देश के लिए अनुकरणीय है। अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि पार्टी के विचारों एवं नीतीश कुमार की नीतियों को देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाएं।

वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसे लेकर हमारी पार्टी भी तैयारी कर रही है - निशांत कुमार

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर हमारी पार्टी भी तैयारी कर रही है और हमारा शीर्ष नेतृत्व इस दिशा में प्रयासरत है। मेरे पिताजी ने मुझे सिखाया है कि राजनीति पद और प्रतिष्ठा प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि जनसेवा तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में मैं पूरी ईमानदारी से इसी सोच का अनुसरण कर रहा हूं। अतिथि गृह, वाराणसी में जदयू के स्थानीय साथियों से मुलाकात हुई। इस दौरान उनसे मिले स्नेह और आतिथ्य भाव से मन अभिभूत है। आप सब हमारी ताकत हैं, पार्टी का आधार हैं। इसी ऊर्जा और विश्वास के साथ संगठन के लिए काम करते रहें। आने वाले समय में हम सब मिलकर उत्तर प्रदेश में भी पार्टी को मजबूती से स्थापित करेंगे।

हमारी कोशिश है कि NDA के घटक दल के रूप में हम इस चुनाव में उतरें - स्वास्थ्य मंत्री निशांत

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी हम कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि एनडीए के घटक दल के रूप में हम इस चुनाव में उतरें। हमारा उद्देश्य पार्टी के विचारों और हमारे नेता नीतीश कुमार की नीतियों को आगे बढ़ाना है। बिहार में उन्होंने विकास का जो मॉडल स्थापित किया है, उसे दूसरे राज्यों तक पहुंचाना है। उत्तर प्रदेश में विकास की जो गति है, उसे और मजबूती देना है।

Trending News

मुढ़ारी पैक्स कार्यालय परिसर में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों की बैठक
मुढ़ारी पैक्स कार्यालय परिसर में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों की बैठक
Nov 02, 2026, 12:06:00 PM
'सिर पर ना चाहिए मुझे ताज' तेजस्वी बोले-नीतीश कुमार ने जोड़े राबड़ी देवी के सामने हाथ..
'सिर पर ना चाहिए मुझे ताज' तेजस्वी बोले-नीतीश कुमार ने जोड़े राबड़ी देवी के सामने हाथ..
Nov 02, 2026, 12:05:00 PM
 हाजीपुर में एनकाउंटर, अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू को लगी गोली
हाजीपुर में एनकाउंटर, अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू को लगी गोली
Nov 02, 2026, 11:52:00 AM
AAP पार्टी को बड़ा झटका, 3 विधायक कुंवर विजय, चेतन सिंह और हरमीत BJP में शामिल
AAP पार्टी को बड़ा झटका, 3 विधायक कुंवर विजय, चेतन सिंह और हरमीत BJP में शामिल
Nov 02, 2026, 11:50:00 AM
सरकारी अफसर बनकर ट्रेन में यात्री से ठगा 2.06 किलो सोना, बरेली से 3 गिरफ्तार
सरकारी अफसर बनकर ट्रेन में यात्री से ठगा 2.06 किलो सोना, बरेली से 3 गिरफ्तार
Nov 02, 2026, 11:40:00 AM
पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 10 गोवंशीय पशु बरामद, 1 तस्कर गिरफ्तार
पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 10 गोवंशीय पशु बरामद, 1 तस्कर गिरफ्तार
Nov 02, 2026, 11:25:00 AM
सहरसा में 14 अनाथ बच्चियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित
सहरसा में 14 अनाथ बच्चियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित
Nov 02, 2026, 11:08:00 AM
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी : टीम इंडिया की लगातार चौथी जीत, सेमीफाइनल में धाकड़ एंट्री
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी : टीम इंडिया की लगातार चौथी जीत, सेमीफाइनल में धाकड़ एंट्री
Nov 02, 2026, 10:54:00 AM
8 नवंबर को आयोजित होगा 35वां विद्यापति पर्व समारोह
8 नवंबर को आयोजित होगा 35वां विद्यापति पर्व समारोह
Nov 02, 2026, 10:38:00 AM
किसानों को दी गई मधुमक्खी योजना की जानकारी
किसानों को दी गई मधुमक्खी योजना की जानकारी
Nov 02, 2026, 10:33:00 AM