'सब कुछ नीतीश कुमार करवा रहे हैं' लालू यादव का बड़ा बयान, पहले कहा था-सब पागल हो गए....

बिहार में लालू परिवार की सुरक्षा और राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर सियासत तेज है। लालू यादव ने इन सबके लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि सब कुछ वही करवा रहे हैं।

'सब कुछ नीतीश कुमार करवा रहे हैं' लालू यादव का बड़ा बयान, पहले कहा था-सब पागल हो गए....

बिहार में लालू परिवार की सुरक्षा और राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर सियासत तेज है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। लालू यादव ने इन सबके लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि सब कुछ वही करवा रहे हैं।

राबड़ी आवास और सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर मीडिया से बातचीत के दौरान लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हां, हमारी सुरक्षा हटा ली गई है। सब कुछ नीतीश कुमार करवा रहे हैं। उन्होंने सरकार पर विपक्षी नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाया है। लालू यादव का कहना है कि सरकार जानबूझकर ऐसे फैसले ले रही है जिससे राजनीतिक दबाव बनाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी।

इससे पहले सिंगापुर से लौटने के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा घटाने और बंगला खाली करने के नोटिस को लेकर लालू यादव ने सम्राट सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था-सब पागल हो गए हैं। घृणा कर रहे हैं। मुझे उन लोगों से कोई फर्क नहीं पड़ता। लालू यादव इलाज के बाद सिंगापुर से लौटकर दिल्ली पहुंचे थे, तब उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह टिप्पणी की थी। 

बता दें कि लालू परिवार की सुरक्षा और राबड़ी आवास को लेकर आरजेडी नेताओं ने भी सरकार को घेरा है। पार्टी का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता होने के नाते राबड़ी देवी को मिलने वाली सुविधाओं में किसी प्रकार की कटौती उचित नहीं है। पार्टी नेताओं ने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है। वहीं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना स्थित सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड खाली करने की समय सीमा समाप्त हो गई है। 

इस बीच राबड़ी देवी ने बिहार सरकार को पत्र लिखा है और सरकारी आवास खाली करने के लिए सरकार से एक महीने की अतिरिक्त मोहलत मांगी है। सरकार की ओर से राबड़ी आवास खाली करने को लेकर 15 जून तक का समय दिया गया था। वहीं लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती के बाद लालू परिवार ने सुरक्षा वापस कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और मीसा भारती ने भी अपनी सुरक्षा लौटा दी है।   

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM