झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, शाम तक साफ होगी तस्वीर

झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, शाम तक साफ होगी तस्वीर

झारखंड से राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के लिए गुरुवार सुबह मतदान प्रक्रिया आरंभ हो गई। विधानसभा परिसर में बनाए गए विशेष मतदान केंद्र पर विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान के लिए विधानसभा के कक्ष संख्या 142 को निर्धारित किया गया है, जहां वोटिंग बैलेट पेपर के माध्यम से कराई जा रही है।

निर्वाचित जनप्रतिनिधि निर्धारित क्रम के अनुसार मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाल रहे हैं। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतदान शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद मतों की गणना का कार्य शाम 5 बजे से शुरू किया जाएगा। परिणाम देर शाम तक घोषित किए जाने की संभावना है।

इस चुनावी मुकाबले में तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से बैद्यनाथ राम, कांग्रेस के प्रत्याशी प्रणव झा तथा निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन तीनों नेताओं के राजनीतिक भविष्य का फैसला राज्य विधानसभा के 81 सदस्य करेंगे।

संख्या बल की दृष्टि से सत्तापक्ष की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाकपा (माले) को मिलाकर कुल 56 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इनमें झामुमो के 34, कांग्रेस के 16, राजद के 4 और भाकपा (माले) के 2 विधायक शामिल हैं। दूसरी ओर, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पास 24 विधायकों का समर्थन है।

मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया पर राजनीतिक दलों तथा प्रदेश की जनता की नजरें टिकी हुई हैं। शाम तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि राज्यसभा की दोनों सीटों पर कौन-कौन उम्मीदवार जीत दर्ज कर संसद के उच्च सदन तक पहुंचने में सफल होते हैं।

Trending News

पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
Oct 22, 2026, 7:43:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
Oct 22, 2026, 7:42:00 PM
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
Oct 22, 2026, 7:25:00 PM
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
Oct 22, 2026, 7:16:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
Oct 22, 2026, 6:51:00 PM
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Oct 22, 2026, 6:39:00 PM
 Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Oct 22, 2026, 6:24:00 PM
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 6:12:00 PM
 Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Oct 22, 2026, 5:52:00 PM
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
Oct 22, 2026, 5:48:00 PM