जेल के बाद अब बाहुबली की जाएगी विधायकी, अनंत सिंह को भेजा जाएगा नोटिस

मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने के मामले में कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है-अनंत सिंह को नोटिस भेजा जाएगा नोटिस।

जेल के बाद अब बाहुबली की जाएगी विधायकी, अनंत सिंह को भेजा जाएगा नोटिस

मोकामा विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।  सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर दी है। उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है। अब अनंत सिंह को जेल जाना होगा।  इस बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने के मामले में कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है-अनंत सिंह को नोटिस भेजा जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की ओर से मिली शिकायत और पत्र की समीक्षा कर रहा है।  

विधानसभा अध्यक्ष अनंत सिंह से पूरे मामले में जवाब तलब करेंगे। नोटिस जारी होने के बाद अनंत सिंह को अपना पक्ष रखने के लिए एक सप्ताह का समय मिलेगा। अनंत सिंह लिखित रूप में या व्यक्तिगत रूप से विधानसभा अध्यक्ष के सामने अपना पक्ष रख सकेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार  ने कहा-दोनों पक्षों को सुनने और साक्ष्यों की समीक्षा के बाद ही फैसला लिया जाएगा।

सदस्यता रद्द होगी या बरकरार रहेगी, इस पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। प्रेम कुमार ने कहा- समय सीमा तय नहीं की जा सकती, पूरी प्रक्रिया के बाद ही  फैसला होगा। दरअसल जेडीयू ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया। इसके बाद अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग भी की गई है। 

वहीं दुलारचंद यादव हत्याकांड में कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट ने अनंत सिंह की जमानत रद्द कर दी है।  साथ ही अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का ऑर्डर दिया गया। दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। इस जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश दिया है।


Trending News

मां बनने के सपनों की नई उम्मीद IVF स्पेशलिस्ट डॉ रश्मि प्रसाद, निःसंतान दंपतियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं
मां बनने के सपनों की नई उम्मीद IVF स्पेशलिस्ट डॉ रश्मि प्रसाद, निःसंतान दंपतियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं
Oct 30, 2026, 5:42:00 PM
पटना कंज्यूमर कोर्ट का आदेश, बीमा कंपनी को लौटानी होगी प्रीमियम राशि
पटना कंज्यूमर कोर्ट का आदेश, बीमा कंपनी को लौटानी होगी प्रीमियम राशि
Oct 30, 2026, 5:36:00 PM
अभाविप ने किया ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र बचाओ’ छात्र गर्जना मार्च
अभाविप ने किया ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र बचाओ’ छात्र गर्जना मार्च
Oct 30, 2026, 5:32:00 PM
बिहटा ईएसआईसी अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल, मरीज ने इलाज में लापरवाही और दुर्व्यवहार का लगाया आरोप
बिहटा ईएसआईसी अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल, मरीज ने इलाज में लापरवाही और दुर्व्यवहार का लगाया आरोप
Oct 30, 2026, 5:07:00 PM
जेल के बाद अब बाहुबली की जाएगी विधायकी, अनंत सिंह को भेजा जाएगा नोटिस
जेल के बाद अब बाहुबली की जाएगी विधायकी, अनंत सिंह को भेजा जाएगा नोटिस
Oct 30, 2026, 4:40:00 PM
मिलावटखोरों पर सरकार की चौकसी, तीन महीनों में 531 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
मिलावटखोरों पर सरकार की चौकसी, तीन महीनों में 531 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
Oct 30, 2026, 4:33:00 PM
सदर अस्पताल में डॉक्टरों की कथित लापरवाही से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
सदर अस्पताल में डॉक्टरों की कथित लापरवाही से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
Oct 30, 2026, 4:22:00 PM
संवैधानिक व्यवस्था को ध्वस्त कर रहे हैं मोदी, शाह और ज्ञानेश: तेजस्वी यादव
संवैधानिक व्यवस्था को ध्वस्त कर रहे हैं मोदी, शाह और ज्ञानेश: तेजस्वी यादव
Oct 30, 2026, 4:03:00 PM
आरके सिन्हा: राजनीति के सौरमण्डल से टूट कर बिखर गया गंगा और सोन की दोमट मिट्टी से बना सितारा
आरके सिन्हा: राजनीति के सौरमण्डल से टूट कर बिखर गया गंगा और सोन की दोमट मिट्टी से बना सितारा
Oct 30, 2026, 3:52:00 PM
युवा उत्सव में दिखा जहानाबाद के युवाओं का हुनर, मंत्री-डीएम भी हुए शामिल
युवा उत्सव में दिखा जहानाबाद के युवाओं का हुनर, मंत्री-डीएम भी हुए शामिल
Oct 30, 2026, 3:51:00 PM