IRCTC SCAM: लालू-राबड़ी-तेजस्वी मुश्किल में ? राउज एवेन्यू कोर्ट में आज बड़ा फैसला

बहुचर्चित IRCTC घोटाला मामले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती है। IRCTC घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट आज बुधवार को फैसला सुना सकता है।

IRCTC SCAM: लालू-राबड़ी-तेजस्वी मुश्किल में ? राउज एवेन्यू कोर्ट में आज बड़ा फैसला

बहुचर्चित IRCTC घोटाला मामले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती है। IRCTC घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट आज बुधवार को फैसला सुना सकता है। अदालत लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 16 आरोपियों पर आरोप तय करने पर फैसला लेगी।

बहुचर्चित IRCTC घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केस की सुनवाई विशेष न्यायाधीश विशाल गोने की अदालत में हो रही है। जहां कोर्ट यह तय करेगी कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दाखिल चार्जशीट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए जाएं या नहीं।  इस मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत कुल 16 लोग आरोपी हैं। पिछली सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने इन आरोपों का खंडन करते हुए इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया था, जबकि ईडी ने कोर्ट के सामने पुख्ता साक्ष्य होने का दावा किया है।

दरअसल  यह मामला करीब दो दशक पुराना है, जब साल 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव केंद्र की यूपीए-1 सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि रेलवे के दो प्रतिष्ठित होटलों, बीएनआर रांची और बीएनआर पुरी के रखरखाव और संचालन का जिम्मा एक निजी कंपनी 'सुजाता होटल्स' को सौंपा गया था. इसके बदले में लालू यादव के परिवार को पटना में करोड़ों की कीमती जमीन उपहार के तौर पर दी गई थी।

जांच एजेंसियों के मुताबिक कोचर बंधुओं (सुजाता होटल्स के मालिक) ने पटना में बेली रोड स्थित करोड़ों की जमीन ‘डिलाइट मार्केटिंग कंपनी’ को ट्रांसफर की थी, जिसका नियंत्रण बाद में लालू यादव के परिवार के पास आ गया। सीबीआई ने इस मामले में भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया था, जिसके आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी।

बता दें कि आज का दिन लालू परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि कोर्ट यह तय करेगा कि मामले में आगे ट्रायल चलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं या नहीं। इससे पहले  सीबीआई (CBI) द्वारा दर्ज किए गए भ्रष्टाचार के मामले में पहले ही आरोप तय हो चुके हैं। यदि आज कोर्ट मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को बरकरार रखता है, तो लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

Trending News

शहीद की मां का दर्द, घर नहीं आती बहू, एक साल से कोई संबंध नहीं
शहीद की मां का दर्द, घर नहीं आती बहू, एक साल से कोई संबंध नहीं
Sep 09, 2026, 7:47:00 PM
वाराणसी में बोले मुकेश सहनी, निषाद समाज को आरक्षण मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा
वाराणसी में बोले मुकेश सहनी, निषाद समाज को आरक्षण मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा
Sep 09, 2026, 7:06:00 PM
चिराग का भरोसा अभियान: राघोपुर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री संजय सिंह, बांटी राहत सामग्री, बोले-सरकार जनता के साथ
चिराग का भरोसा अभियान: राघोपुर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री संजय सिंह, बांटी राहत सामग्री, बोले-सरकार जनता के साथ
Sep 09, 2026, 7:05:00 PM
 भाजपा का हल्ला बोल, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 सितंबर को समाहरणालय का करेगी घेराव
भाजपा का हल्ला बोल, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 सितंबर को समाहरणालय का करेगी घेराव
Sep 09, 2026, 6:52:00 PM
होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, चार नाबालिग लड़कियों के साथ तीन युवक गिरफ्तार
होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, चार नाबालिग लड़कियों के साथ तीन युवक गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 6:38:00 PM
शिक्षा विभाग ने बाढ़ प्रभावित विद्यालयों का समेकित ब्योरा मांगा, डीइओ को दिए गये निर्देश
शिक्षा विभाग ने बाढ़ प्रभावित विद्यालयों का समेकित ब्योरा मांगा, डीइओ को दिए गये निर्देश
Sep 09, 2026, 6:35:00 PM
छोटे एवं सीमांत किसानों तक आधुनिक कृषि यंत्रों की पहुंच सुनिश्चित करना है सरकार का लक्ष्य : कृषि मंत्री
छोटे एवं सीमांत किसानों तक आधुनिक कृषि यंत्रों की पहुंच सुनिश्चित करना है सरकार का लक्ष्य : कृषि मंत्री
Sep 09, 2026, 6:23:00 PM
टाइगर श्रॉफ के सीने पर अक्षरा सिंह ने मारे नाखून? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस के जवाब से सब हैरान...
टाइगर श्रॉफ के सीने पर अक्षरा सिंह ने मारे नाखून? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस के जवाब से सब हैरान...
Sep 09, 2026, 6:23:00 PM
CM ने मैट्रिक-इंटर के 168 टॉपर्स को किया सम्मानित, बोले-युवा नौकरी लेने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें
CM ने मैट्रिक-इंटर के 168 टॉपर्स को किया सम्मानित, बोले-युवा नौकरी लेने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें
Sep 09, 2026, 5:58:00 PM
फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
Sep 09, 2026, 5:30:00 PM