राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 16, 2026, 7:13:00 PM

महंगाई, बेरोजगारी और कथित राम मंदिर चंदा मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को जहानाबाद में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बबलू ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। 

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बबलू ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले महंगाई कम करने, रोजगार बढ़ाने और आम लोगों को राहत देने के जो वादे किए गए थे, वे पूरे नहीं हुए। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए बबलू ने कहा कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था भगवान श्रीराम और अयोध्या स्थित राम मंदिर से जुड़ी है। ऐसे में श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा और विश्वास के साथ दिए गए चंदे के दुरुपयोग की किसी भी आशंका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता या वित्तीय अनियमितता सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में भाजपा के संरक्षण में गड़बड़ियां हुई हैं, जिससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से महंगाई पर नियंत्रण, आम लोगों को राहत देने और राम मंदिर चंदा मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

 जहानाबाद से बरूण की रिपोर्ट

Trending News

राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM