गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम

गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम

झारखंड के जामताड़ा जिले की सदर अस्पताल की व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल से रेफर की गई एक 22 वर्षीय गर्भवती महिला की धनबाद ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। बाद में शव रखकर मुख्य सड़क जाम कर दी। मृतका की पहचान सरकार बांध निवासी कन्हैया रवानी की पत्नी रीना देवी के रूप में हुई है। 

परिजनों के अनुसार, प्रसव पीड़ा और तबीयत बिगड़ने पर रीना देवी को गुरुवार को सदर अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से रीना देवी को लेकर निकले ही थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। शव को लेकर लोग सीधे सदर अस्पताल पहुंच गए और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आक्रोशित भीड़ ने अस्पताल के कुछ सरकारी उपकरणों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हंगामे के कारण अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डॉक्टर और नर्स सुरक्षाकर्मियों के साथ दूसरे वार्ड में चले गए। इसके बाद लोग शव को मुख्य द्वार पर रखकर जामताड़ा-धनबाद मुख्य सड़क पर बैठ गए। सड़क जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

 सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बात कर उन्हें शांत करने और जाम हटवाने का प्रयास किया। देर शाम तक अस्पताल परिसर और जाम स्थल पर अतिरिक्त बल तैनात रहा। फिलहाल खबर लिखे जाने तक सड़क जाम पूर्ण रूप से नहीं हटा था और पीड़ित परिवार कार्रवाई और मुआवजा के लिए अड़े थे। इस घटना को लेकर सदर अस्पताल प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अस्पताल अधीक्षक से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि सदर अस्पताल में डॉक्टर और जरूरी संसाधनों की कमी के कारण मरीजों को बार-बार रेफर किया जाता है। इसी लापरवाही की वजह से आज एक गर्भवती की जान चली गई।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जामताडा से संतोष की रिपोर्ट

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM