पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

झारखंड के जामताडा जिले में गुरूवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा पूरे हर्ष और उल्लास के साथ निकली। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। जामताड़ा न्यू टाउन स्थित गांधी मैदान से गुरुवार को जगन्नाथ रथ यात्रा कमेटी के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा सह सांस्कृतिक झांकी निकाली गई। इस अवसर पर जामताड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा का विधिवत पूजन कर रथयात्रा में सहभागिता निभाई।

रथ यात्रा को लेकर सुबह से ही गांधी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। विशेष पूजा-अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं को सुसज्जित रथ पर विराजमान कराया गया। इसके बाद रथयात्रा गांधी मैदान से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-नगाड़ों की गूंज, मंत्रोच्चारण, भजन-कीर्तन और जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। भगवान के रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रथ के आगे प्रस्तुत की गई आकर्षक सांस्कृतिक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। इस धार्मिक आयोजन में बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी आस्था व्यक्त की। रथयात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जगन्नाथ रथ यात्रा कमेटी की सराहना की गई। इस अवसर पर पप्पू चौधरी, चंद्र मोहन दत्ता, उत्तम मंडल, बम मंडल, तपन मंडल सहित रथ यात्रा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

जामताड़ा से संतोष की रिपोर्ट

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM