आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा

बिहार की राजनीति के लिहाज से बड़ी खबर है। दरअसल राजद के तेज तर्रार  प्रवक्ता में गिने जाने वाले मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को अपना इस्तीफा दिया। मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफा देने के बाद अब सबकी नज़रें राजद की तरफ झुक गई है। क्योंकि मृत्युंजय तिवारी की गिनती न केवल पार्टी के तेज नेताओं में होती थी बल्कि उन्हें लालू परिवार का भी नजदीकी माना जाता रहा है। ऐसे में मृत्युंजय तिवारी का इस्तीफा देना बिहार की राजनीति की बड़ी खबर बन गया है। 

बताया जा रहा है कि मृत्युंजय तिवारी ने इस्तीफा देने के बाद पार्टी नेतृत्व और संगठन पर तीखा हमला भी किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव दीमक से घिर गए हैं। पार्टी को अंदर ही अंदर ऐसे लोग चाट करके बर्बाद कर रहे हैं। मृत्युंजय तिवारी लंबे वक्त से विभिन्न मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते आए हैं। आरजेडी से युवाओं को जोड़ने में भी उनकी अहम भूमिका मानी जाती है। 

मृत्युंजय तिवारी का यह भी कहना था कि उनके जैसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं की पार्टी में कोई पूछ नहीं है। कई बार कहे जाने के बाद भी पार्टी के नेताओं ने कोई संज्ञा नहीं लिया। तेजस्वी यादव से भी मैंने कई बार शिकायत की लेकिन उन्होंने भी संज्ञान नहीं लिया। ऐसे में मेरे जैसे समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ता के लिए अब पार्टी में रहने का कोई औचित्य नहीं बनता। 

वही माना यह जा रहा है कि मृत्युंजय तिवारी अगले आने वाले दिनों में अपनी नई राजनीतिक पारी का खुलासा कर सकते हैं। सूत्रों की माने तो तिवारी बहुत जल्द भारतीय जनता पार्टी का दामन भी थाम सकते हैं। हालांकि मृत्युंजय तिवारी ने अभी इस संबंध में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अब सब की नजरे मृत्युंजय तिवारी के अगले राजनीतिक कदम पर टिकी हुई है।

Trending News

पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
Oct 22, 2026, 7:43:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
Oct 22, 2026, 7:42:00 PM
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
Oct 22, 2026, 7:25:00 PM
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
Oct 22, 2026, 7:16:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
Oct 22, 2026, 6:51:00 PM
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Oct 22, 2026, 6:39:00 PM
 Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Oct 22, 2026, 6:24:00 PM
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 6:12:00 PM
 Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Oct 22, 2026, 5:52:00 PM
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
Oct 22, 2026, 5:48:00 PM