शुभ संयोग में होली, बिहार अलर्ट मोड पर, हुड़दंगियों की होली होगी जेल में

बिहार समेत पूरे देश में होली धूमधाम से मनाई जा रही है। इस बार का रंगोत्सव खास ज्योतिषीय संयोग में पड़ रहा है। चैत्र कृष्ण प्रतिपदा पर पूर्वा फाल्गुनी और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का युग्म बन रहा है, जो शुभ और मंगलकारी है।

Holi

बिहार समेत पूरे देश में रंगों का त्योहार होली पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस बार का रंगोत्सव खास ज्योतिषीय संयोग में पड़ रहा है। चैत्र कृष्ण प्रतिपदा के दिन पूर्वा फाल्गुनी और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का दुर्लभ युग्म बन रहा है, जिसे शुभ और मंगलकारी माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह संयोग खुशहाली, सौहार्द और नई शुरुआत का संकेत देता है।

राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में होली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने डीजे और अश्लील गाने बजाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है, ताकि त्योहार की मर्यादा बनी रहे।

प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि हुड़दंग मचाने, धार्मिक भावनाएं भड़काने, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, बाइकर्स गैंग की रेसिंग करने या सड़क पर स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों की होली जेल में भी कट सकती है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर बनाए हुए है।

वहीं राजनीतिक गलियारों में भी होली की खास रौनक देखने को मिल रही है। तेज प्रताप यादव समेत कई नेताओं ने अपने आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित किया, जहां समर्थकों के साथ जमकर अबीर-गुलाल उड़े। दूसरी ओर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी पटना में कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई और लोगों को प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।

रंगों, उमंग और उत्साह के इस पर्व पर प्रशासन और जनता दोनों से अपील है कि शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ होली मनाएं, ताकि यह त्योहार सभी के लिए खुशियां लेकर आए।

Trending News

गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM