चोरों का आतंक! कई घरों को बनाया निशाना, करीब 3 लाख नकद समेत कीमती सामान की चोरी

जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के पुलिस के दावों के बीच चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-39 स्थित विष्णुपुर ब्राह्मण टोला का है, जहां लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की नींद उड़ा दी है।

चोरों का आतंक! कई घरों को बनाया निशाना, करीब 3 लाख नकद समेत कीमती सामान की चोरी

बेगूसराय : जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के पुलिस के दावों के बीच चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-39 स्थित विष्णुपुर ब्राह्मण टोला का है, जहां लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की नींद उड़ा दी है। मोहल्ले के कई घरों को निशाना बनाए जाने से लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। 

BNS की धारा 173 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है

वहीं ताजा घटना में चोरों ने जीतन कुमार मिश्रा के घर से करीब तीन लाख रुपए नकद और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। इस मामले में पीड़ित की लिखित शिकायत पर नगर थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 173 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि चोरी की इस घटना से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर भी गहरी चिंता सता रही है।

पहले पकड़ा गया संदिग्ध, फिर दोबारा पहुंचने का आरोप

स्थानीय लोगों के अनुसार, पांच नवंबर को मोहल्ले के ग्रामीणों ने चोरी के संदेह में एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। आरोप है कि पुलिस ने अगले ही दिन उसे छोड़ दिया। ग्रामीणों का दावा है कि इसके बाद 22 नवंबर की मध्यरात्रि के बाद यानी 23 नवंबर की रात संदिग्ध व्यक्ति दोबारा चोरी की नीयत से मोहल्ले में पहुंचा।

संदिग्ध व्यक्ति घर की छत पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था

बताया जाता है कि संदिग्ध व्यक्ति घर की छत पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। उसकी गतिविधियां घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। आहट मिलने पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह लोगों के चंगुल से निकलकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने काफी दूर तक उसका पीछा भी किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह भागने में सफल रहा।

गाय बेचकर रखे थे पैसे, चोरों ने नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

पीड़ित जीतन कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्होंने घटना से दो दिन पहले ही अपनी गाय बेची थी। गाय की बिक्री से मिली रकम भी घर में रखे करीब तीन लाख रुपए में शामिल थी। जीतन कुमार मिश्रा पुरोहित का कार्य करते हैं। यजमानी के दौरान उन्हें समय-समय पर बर्तन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान मिलते रहते हैं। आरोप है कि चोरों ने घर में रखी नकदी के साथ इन सामानों को भी अपना निशाना बनाया।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग

एक ही मोहल्ले में लगातार चोरी की घटनाएं होने और पहले पकड़े गए संदिग्ध के दोबारा इलाके में दिखाई देने के आरोप ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की जाती और इलाके में नियमित गश्ती होती, तो शायद ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता था। स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने, चोरी गए सामान की बरामदगी, आरोपियों की गिरफ्तारी और मोहल्ले में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

जब एक ही मोहल्ले में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन सुनिश्चित करेगा?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब एक ही मोहल्ले में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन सुनिश्चित करेगा? ग्रामीणों को उम्मीद है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करेगी, ताकि ब्राह्मण टोला के लोगों को चोरों के आतंक से राहत मिल सके।

बेगूसराय से अजय कुमार शास्त्री की रिपोर्ट

Trending News

भोजपुर में शादी समारोह के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 युवक की मौत
भोजपुर में शादी समारोह के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 युवक की मौत
Nov 25, 2026, 8:58:00 AM
चोरों का आतंक! कई घरों को बनाया निशाना, करीब 3 लाख नकद समेत कीमती सामान की चोरी
चोरों का आतंक! कई घरों को बनाया निशाना, करीब 3 लाख नकद समेत कीमती सामान की चोरी
Nov 25, 2026, 8:10:00 AM
जनक्रांति महासभा को लेकर जेएलकेएम की बैठक, बूथ से पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार पर चर्चा
जनक्रांति महासभा को लेकर जेएलकेएम की बैठक, बूथ से पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार पर चर्चा
Nov 24, 2026, 7:39:00 PM
वैशाली में श्री राम कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, हेलीकॉप्टर से पहुंचे कथावाचक
वैशाली में श्री राम कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, हेलीकॉप्टर से पहुंचे कथावाचक
Nov 24, 2026, 7:32:00 PM
ट्रक ने चांदनी बस में मारी टक्कर, आठ यात्री घायल, दो धनबाद रेफर
ट्रक ने चांदनी बस में मारी टक्कर, आठ यात्री घायल, दो धनबाद रेफर
Nov 24, 2026, 7:20:00 PM
होटल एंबेसडर, होटल मगध और होटल नंद पर खाद्य संरक्षा इकाई की कार्रवाई, तीन दिनों के लिए रसोई बंद
होटल एंबेसडर, होटल मगध और होटल नंद पर खाद्य संरक्षा इकाई की कार्रवाई, तीन दिनों के लिए रसोई बंद
Nov 24, 2026, 7:12:00 PM
 नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और यौन शोषण के मामले में आरोपी सूरज कुमार गिरफ्तार
नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और यौन शोषण के मामले में आरोपी सूरज कुमार गिरफ्तार
Nov 24, 2026, 7:08:00 PM
अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर अपराध गोष्ठी,  कानून-व्यवस्था की हुई समीक्षा
अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर अपराध गोष्ठी, कानून-व्यवस्था की हुई समीक्षा
Nov 24, 2026, 6:53:00 PM
पल्स पोलियो अभियान: दो दिनों में 12,626 घरों तक पहुंचीं टीमें, 10,128 बच्चों को पिलाई गई दवा
पल्स पोलियो अभियान: दो दिनों में 12,626 घरों तक पहुंचीं टीमें, 10,128 बच्चों को पिलाई गई दवा
Nov 24, 2026, 6:53:00 PM
मार्च से लागू होगी नई शिक्षा नीति, नई शिक्षा नीति से बदलेगी राज्य में पढ़ाई की तस्वीर
मार्च से लागू होगी नई शिक्षा नीति, नई शिक्षा नीति से बदलेगी राज्य में पढ़ाई की तस्वीर
Nov 24, 2026, 6:40:00 PM