आनंद मोहन की पूरी उम्र जेल में गुजरेगी? SC के फैसले पर पूर्व डीएम की बेटी हुईं भावुक, पप्पा के दोस्तों ने...

बिहार के चर्चित आईएएस अधिकारी और गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समयपूर्व रिहाई का फैसला रद्द कर दिया है। इस फैसले पर जी. कृष्णैया की बेटी पद्मा ने खुशी जताई है।

आनंद मोहन की पूरी उम्र जेल में गुजरेगी? SC के फैसले पर पूर्व डीएम की बेटी हुईं भावुक, पप्पा के दोस्तों ने...

बिहार के चर्चित आईएएस अधिकारी और गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया हत्याकांड में पूर्व सांसद आनंद मोहन को बड़ा झटका लगा है।  सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समयपूर्व रिहाई का फैसला रद्द कर दिया है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने पूर्व सांसद को एक महीने के भीतर संबंधित अधिकारियों के सामने सरेंडर करने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जी. कृष्णैया के परिवार ने राहत की सांस ली है। इस फैसले पर गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया की बेटी पद्मा ने खुशी जताई है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि न्याय मिलने में भले ही देर हुई, लेकिन उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा था। 

जी. कृष्णैया की बेटी पद्मा ने भावुक होकर कहा कि पिता के निधन के बाद पूरा परिवार टूट गया था, लेकिन उनके दोस्तों और बैचमेट ने न्याय की लड़ाई जारी रखी। उनके पिता के साथियों और दोस्तों ने इस मामले में लंबी लड़ाई लड़ी। उनकी मां भी काफी दुखी थीं। ऐसे मुश्किल समय में उनके पिता के बैचमेट और दूसरे अधिकारी साथियों ने हार नहीं मानी और न्याय के लिए लगातार संघर्ष करते रहे। पद्मा ने भावुक होते हुए कहा-पप्पा कितने अच्छे थे कि उनके लिए इतने लोगों ने लड़ाई लड़ी। उनके ऑफिसर साथियों ने बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी है। हम उनके एहसान को कभी नहीं भूल सकते।

बता दें कि 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व सांसद आनंद मोहन को जेल मैनुअल में संशोधन के बाद रिहाई हुई थी। समय से पहले जेल से रिहाई को जी. कृष्णैया के परिवार ने चुनौती दी थी। परिवार का कहना था कि जेल मैनुअल में किया गया बदलाव आनंद मोहन को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने अब बिहार सरकार के उस फैसले को गलत ठहराते हुए आनंद मोहन की समयपूर्व रिहाई रद्द कर दी है।

बतातें चलें कि तेलंगाना निवासी आईएएस अधिकारी जी. कृष्णैया की 1994 में मुजफ्फरपुर जिले में भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। उस समय उनका वाहन गैंगस्टर छोटन शुक्ला की अंतिम यात्रा से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था। उस समय विधायक रहे आनंद मोहन इस अंतिम यात्रा में शामिल थे। उन पर भीड़ को कृष्णैया की हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया। जी. कृष्णैया हत्याकांड में निचली अदालत ने अक्टूबर 2007 में आनंद मोहन को फांसी की सजा सुनाई थी। हालांकि, दिसंबर 2008 में पटना हाईकोर्ट ने मृत्युदंड को उम्रकैद में बदल दिया था। उसके बाद आनंद मोहन जेल में सजा काट रहे थे। 

करीब 15 साल से अधिक समय जेल में बिताने के बाद अप्रैल 2023 में आनंद मोहन की रिहाई हुई। बिहार सरकार की तत्कालीन नीतीश सरकार की ओर से जेल मैनुअल में संशोधन की वजह से उनकी रिहाई हुई। सरकार ने नियम में बदलाव कर ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी की हत्या के दोषियों को समय से पहले रिहाई का रास्ता खोल दिया था।



Trending News

आनंद मोहन की पूरी उम्र जेल में गुजरेगी? SC के फैसले पर पूर्व डीएम की बेटी हुईं भावुक, पप्पा के दोस्तों ने...
आनंद मोहन की पूरी उम्र जेल में गुजरेगी? SC के फैसले पर पूर्व डीएम की बेटी हुईं भावुक, पप्पा के दोस्तों ने...
Nov 26, 2026, 1:40:00 PM
दक्षिण कोरिया के क्यॉन्गगी विश्वविद्यालय और सीआईएमपी के बीच एमओयू
दक्षिण कोरिया के क्यॉन्गगी विश्वविद्यालय और सीआईएमपी के बीच एमओयू
Nov 26, 2026, 1:24:00 PM
SP के निर्देशानुसार 'संविधान दिवस' के अवसर पर किया गया भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठन
SP के निर्देशानुसार 'संविधान दिवस' के अवसर पर किया गया भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठन
Nov 26, 2026, 1:06:00 PM
'ऊपर वाला सब देख रहा है' आनंद मोहन-अनंत सिंह पर तेजस्वी यादव का तंज, नीतीश-बीजेपी पर गंभीर आरोप
'ऊपर वाला सब देख रहा है' आनंद मोहन-अनंत सिंह पर तेजस्वी यादव का तंज, नीतीश-बीजेपी पर गंभीर आरोप
Nov 26, 2026, 1:01:00 PM
अकबरपुर और जहूराबाद, दोनों जगह से चुनाव लड़ेंगे ओपी राजभर
अकबरपुर और जहूराबाद, दोनों जगह से चुनाव लड़ेंगे ओपी राजभर
Nov 26, 2026, 12:58:00 PM
सरकार ने हाई कोर्ट में बताया, 'CJP नेता सौरव दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस...'
सरकार ने हाई कोर्ट में बताया, 'CJP नेता सौरव दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस...'
Nov 26, 2026, 12:48:00 PM
खुले बिजली तार की चपेट में आने से गौ माता की दर्दनाक मौत, दो दिन पहले बछड़ी को दिया था जन्म, मालिक भी घायल
खुले बिजली तार की चपेट में आने से गौ माता की दर्दनाक मौत, दो दिन पहले बछड़ी को दिया था जन्म, मालिक भी घायल
Nov 26, 2026, 12:41:00 PM
संविधान दिवस पर अधिकारियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का वाचन
संविधान दिवस पर अधिकारियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का वाचन
Nov 26, 2026, 12:10:00 PM
बुरा फंसा कॉमेडियन, यश माहेश्वरी के विवादित बयान पर NCW सख्त, बिहार के DGP से की बात
बुरा फंसा कॉमेडियन, यश माहेश्वरी के विवादित बयान पर NCW सख्त, बिहार के DGP से की बात
Nov 26, 2026, 12:02:00 PM
राष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़ेगा कन्दाहा सूर्य मंदिर, विकास की बनेगी विस्तृत कार्ययोजना, पटना से पहुंची विशेष टीम
राष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़ेगा कन्दाहा सूर्य मंदिर, विकास की बनेगी विस्तृत कार्ययोजना, पटना से पहुंची विशेष टीम
Nov 26, 2026, 11:50:00 AM