संविधान दिवस पर अधिकारियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का वाचन

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय में उप निर्वाचन पदाधिकारी कालीदास मुंडा की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारियों एवं समाहरणालय के कर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।

संविधान दिवस पर अधिकारियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का वाचन

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय में उप निर्वाचन पदाधिकारी कालीदास मुंडा की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारियों एवं समाहरणालय के कर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों एवं संविधान सभा ने जिस परिकल्पना के साथ संविधान के निर्माण में अपना योगदान दिया है उसके मूल मंत्र को अपनाने की आवश्यकता है। 

'भारतीय संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य अत्यंत महत्वपूर्ण हैं'

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। संविधान के मूल उद्देश्यों का बार-बार पठन करने से ही उसके मूल मंत्र का हम अपने व्यवहार एवं दिनचर्या में पालन कर सकेंगे। हम सबको मिलकर अपने मौलिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लेना है। साथ ही हमारे संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करना है। मौके पर विभिन्न विभागों के प्रधान सहायक व कर्मी उपस्थित थे।

धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट

Trending News

संविधान दिवस पर अधिकारियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का वाचन
संविधान दिवस पर अधिकारियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का वाचन
Nov 26, 2026, 12:10:00 PM
बुरा फंसा कॉमेडियन, यश माहेश्वरी के विवादित बयान पर NCW सख्त, बिहार के DGP से की बात
बुरा फंसा कॉमेडियन, यश माहेश्वरी के विवादित बयान पर NCW सख्त, बिहार के DGP से की बात
Nov 26, 2026, 12:02:00 PM
राष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़ेगा कन्दाहा सूर्य मंदिर, विकास की बनेगी विस्तृत कार्ययोजना, पटना से पहुंची विशेष टीम
राष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़ेगा कन्दाहा सूर्य मंदिर, विकास की बनेगी विस्तृत कार्ययोजना, पटना से पहुंची विशेष टीम
Nov 26, 2026, 11:50:00 AM
SC से बाहुबली आनंद मोहन को बड़ा झटका, रिहाई का आदेश रद्द, एक महीने के अंदर सरेंडर करने का दिया आदेश
SC से बाहुबली आनंद मोहन को बड़ा झटका, रिहाई का आदेश रद्द, एक महीने के अंदर सरेंडर करने का दिया आदेश
Nov 26, 2026, 11:39:00 AM
भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा के सभी पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित
भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा के सभी पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित
Nov 26, 2026, 11:28:00 AM
पटना में विश्व दुग्ध दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम सम्राट चौधरी, बेतिया में करेंगे पदयात्रा
पटना में विश्व दुग्ध दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम सम्राट चौधरी, बेतिया में करेंगे पदयात्रा
Nov 26, 2026, 11:07:00 AM
लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का डीआईजी ने दिया निर्देश, तीनों जिलों के एसपी के साथ बैठक
लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का डीआईजी ने दिया निर्देश, तीनों जिलों के एसपी के साथ बैठक
Nov 26, 2026, 10:45:00 AM
सात फेरों के बाद ऋषिकेश ने छुए शिवांगी कै पैर, अनंत सिंह की बेटी की शादी की देशभर में चर्चा, उमड़ा जनसैलाब
सात फेरों के बाद ऋषिकेश ने छुए शिवांगी कै पैर, अनंत सिंह की बेटी की शादी की देशभर में चर्चा, उमड़ा जनसैलाब
Nov 26, 2026, 10:24:00 AM
 हाजीपुर में फ्लैट के नाम पर 30 लाख का खेल, PHED मंत्री, पत्नी और मैनेजर पर आरोप, कोर्ट में मुकदमा दर्ज
हाजीपुर में फ्लैट के नाम पर 30 लाख का खेल, PHED मंत्री, पत्नी और मैनेजर पर आरोप, कोर्ट में मुकदमा दर्ज
Nov 26, 2026, 9:44:00 AM
 डॉ संजीव को मानवाधिकार व सामाजिक न्याय संगठन ने किया सम्मानित
डॉ संजीव को मानवाधिकार व सामाजिक न्याय संगठन ने किया सम्मानित
Nov 26, 2026, 9:30:00 AM