राष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़ेगा कन्दाहा सूर्य मंदिर, विकास की बनेगी विस्तृत कार्ययोजना, पटना से पहुंची विशेष टीम

सहरसा: जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के केंद्र कन्दाहा सूर्य मंदिर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और इसे एक प्रमुख सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है।

राष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़ेगा कन्दाहा सूर्य मंदिर, विकास की बनेगी विस्तृत कार्ययोजना, पटना से पहुंची विशेष टीम

सहरसा: जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के केंद्र कन्दाहा सूर्य मंदिर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और इसे एक प्रमुख सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के अभियंताओं की एक विशेष टीम ने पटना से कन्दाहा पहुंचकर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण और सर्वेक्षण किया। 

टीम का मुख्य उद्देश्य कन्दाहा सूर्य मंदिर के समग्र विकास के लिए डीपीआर (विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन) तैयार करने के निमित्त आवश्यक तकनीकी एवं भौतिक जानकारी जुटाना है। सर्वेक्षण के दौरान मंदिर की वर्तमान संरचना, उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, परिसर की स्थिति, पहुंच पथ तथा विकास की संभावनाओं का आकलन किया गया।

डीपीआर के माध्यम से मंदिर के संरक्षण, सौंदर्यीकरण, आधारभूत संरचनाओं के विकास तथा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं के विस्तार की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसका उद्देश्य कन्दाहा सूर्य मंदिर को धार्मिक आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से भी राष्ट्रीय पहचान दिलाना है।

उल्लेखनीय है कि कन्दाहा सूर्य मंदिर अपनी प्राचीन स्थापत्य कला, ऐतिहासिक विरासत और धार्मिक महत्ता के कारण विशेष स्थान रखता है। इसके योजनाबद्ध विकास से न केवल इस महत्वपूर्ण विरासत स्थल को नई पहचान मिलेगी, बल्कि सहरसा जिले में पर्यटन की संभावनाओं को भी नया आयाम प्राप्त होगा। 

स्थलीय सर्वेक्षण को इस दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रारंभिक कदम माना जा रहा है। डीपीआर तैयार होने और प्रस्तावित योजनाओं के क्रियान्वयन से कन्दाहा सूर्य मंदिर को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की उम्मीद है।

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा ने बताया कि कला एवं संस्कृति विभाग कन्दाहा सूर्य मंदिर राज्य पुरातत्व निदेशालय से संरक्षित एक अति महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है। विभागीय स्तर से बहुत सारे कार्य पूर्ण होने है उसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट  

Trending News

बुरा फंसा कॉमेडियन, यश माहेश्वरी के विवादित बयान पर NCW सख्त, बिहार के DGP से की बात
बुरा फंसा कॉमेडियन, यश माहेश्वरी के विवादित बयान पर NCW सख्त, बिहार के DGP से की बात
Nov 26, 2026, 12:02:00 PM
राष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़ेगा कन्दाहा सूर्य मंदिर, विकास की बनेगी विस्तृत कार्ययोजना, पटना से पहुंची विशेष टीम
राष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़ेगा कन्दाहा सूर्य मंदिर, विकास की बनेगी विस्तृत कार्ययोजना, पटना से पहुंची विशेष टीम
Nov 26, 2026, 11:50:00 AM
SC से बाहुबली आनंद मोहन को बड़ा झटका, रिहाई का आदेश रद्द, एक महीने के अंदर सरेंडर करने का दिया आदेश
SC से बाहुबली आनंद मोहन को बड़ा झटका, रिहाई का आदेश रद्द, एक महीने के अंदर सरेंडर करने का दिया आदेश
Nov 26, 2026, 11:39:00 AM
भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा के सभी पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित
भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा के सभी पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित
Nov 26, 2026, 11:28:00 AM
पटना में विश्व दुग्ध दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम सम्राट चौधरी, बेतिया में करेंगे पदयात्रा
पटना में विश्व दुग्ध दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम सम्राट चौधरी, बेतिया में करेंगे पदयात्रा
Nov 26, 2026, 11:07:00 AM
लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का डीआईजी ने दिया निर्देश, तीनों जिलों के एसपी के साथ बैठक
लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का डीआईजी ने दिया निर्देश, तीनों जिलों के एसपी के साथ बैठक
Nov 26, 2026, 10:45:00 AM
सात फेरों के बाद ऋषिकेश ने छुए शिवांगी कै पैर, अनंत सिंह की बेटी की शादी की देशभर में चर्चा, उमड़ा जनसैलाब
सात फेरों के बाद ऋषिकेश ने छुए शिवांगी कै पैर, अनंत सिंह की बेटी की शादी की देशभर में चर्चा, उमड़ा जनसैलाब
Nov 26, 2026, 10:24:00 AM
 हाजीपुर में फ्लैट के नाम पर 30 लाख का खेल, PHED मंत्री, पत्नी और मैनेजर पर आरोप, कोर्ट में मुकदमा दर्ज
हाजीपुर में फ्लैट के नाम पर 30 लाख का खेल, PHED मंत्री, पत्नी और मैनेजर पर आरोप, कोर्ट में मुकदमा दर्ज
Nov 26, 2026, 9:44:00 AM
 डॉ संजीव को मानवाधिकार व सामाजिक न्याय संगठन ने किया सम्मानित
डॉ संजीव को मानवाधिकार व सामाजिक न्याय संगठन ने किया सम्मानित
Nov 26, 2026, 9:30:00 AM
 जहानाबाद के शिवाजी पथ के पास कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, 30 लाख की संपत्ति जलकर राख
जहानाबाद के शिवाजी पथ के पास कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, 30 लाख की संपत्ति जलकर राख
Nov 26, 2026, 9:10:00 AM