SP के निर्देशानुसार 'संविधान दिवस' के अवसर पर किया गया भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठन
पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर पलामू जिला अंतर्गत सभी पुलिस प्रतिष्ठानों, थाना परिसरों एवं अन्य पुलिस इकाइयों में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठन किया गया।

पलामू : पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर पलामू जिला अंतर्गत सभी पुलिस प्रतिष्ठानों, थाना परिसरों एवं अन्य पुलिस इकाइयों में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठन किया गया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना में निहित संप्रभुता, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र एवं गणराज्य के आदर्शों के साथ-साथ न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के मूल सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
सामूहिक पाठन के दौरान संविधान की गरिमा, उसकी सर्वोच्चता और उसमें निहित मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के महत्व पर विशेष बल दिया गया - SP कपिल चौधरी
पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने कहा कि सामूहिक पाठन के दौरान संविधान की गरिमा, उसकी सर्वोच्चता और उसमें निहित मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के महत्व पर विशेष बल दिया गया। साथ ही यह संदेश दिया गया कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार स्तंभ है।
पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संकल्प लिया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता एवं संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप करेंगे - SP
इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संकल्प लिया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता एवं संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप करेंगे और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा, कानून का समान रूप से पालन एवं समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। पलामू पुलिस संविधान में निहित आदर्शों एवं मूल्यों के अनुरूप विधि का शासन स्थापित करने, नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने व एक न्यायपूर्ण, समतामूलक एवं सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट














