एक्शन मोड में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, घूसखोर कर्मचारी को किया बर्खास्त

भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। पटना जिले के मसौढ़ी अंचल कार्यालय में पदस्थापित तत्कालीन राजस्व कर्मचारी राजा कुमार को गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद सेवा से बर्खास्

विजय सिन्हा

भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। पटना जिले के मसौढ़ी अंचल कार्यालय में पदस्थापित तत्कालीन राजस्व कर्मचारी राजा कुमार को गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम द्वारा बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के तहत की गई है।

दरअसल, राजा कुमार को 23 दिसंबर 2025 को निगरानी विभाग की धावा दल ने मसौढ़ी प्रखंड कार्यालय परिसर से गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप था कि वे भूमि परिमार्जन आवेदनों के निष्पादन के बदले आवेदकों से एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने जानबूझकर कई आवेदन लंबित रखे, ताकि आवेदकों पर दबाव बनाया जा सके।

विभागीय जांच के दौरान राजा कुमार को कई बार स्पष्टीकरण देने का अवसर दिया गया, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। अपर समाहर्ता-सह-संचालन पदाधिकारी, पटना द्वारा की गई जांच में सभी आरोप पूर्णतः प्रमाणित पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर सक्षम प्राधिकार ने यह स्पष्ट किया कि ऐसे कर्मचारी को सेवा में बनाए रखना लोकहित के प्रतिकूल है, इसलिए बर्खास्तगी का आदेश जारी किया गया।

प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि इस विभागीय कार्रवाई से राजा कुमार के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्रवाई पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।

इस पूरे मामले पर उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी आम जनता को परेशान करेगा या भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाएगा, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सरकार की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है।

Trending News

हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
Sep 11, 2026, 6:11:00 PM